फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   report on mp and other in sambhal at caa

उपद्रव की रिपोर्ट दर्ज, सांसद और सपा जिलाध्यक्ष समेत 17 नामजद, सैकड़ों अज्ञात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
report on mp and other in sambhal at caa
-संभल के मोहल्ला चौधरी सराय में समर्थकों के बीच गाड़ी से गुजरते सपा सांसद डा.शफीकुर्रहमान बर्क व ? - फोटो : SAMBHAL
संभल। पथराव और आगजनी के मामले में कोतवाली संभल में पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह इसके वादी हैं। इसमें सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क, सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष फिरोज खां. नगर पालिकाध्यक्ष के पति हाजी शकील के अलावा मुशीर खां, ओअजज्म खां, सय्यद असलम, असद अब्दुल्ला, डा. नाजिम, चौधरी नदीम, मुदस्सिर, बिलाल, मुकीम कुरैशी, जिया अशरफ, ईनामुर्रहमान, रशीक अनवर, मुशीर चौधरी, चौधरी अशरफ अली नामजद हैं। सैकड़ों की भीड़ अज्ञात में है।
विज्ञापन

पुलिस की टीमें दे रहीं दबिश, तीस गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि बवाल के बाद पहली रिपोर्ट पुलिस की ओर से दर्ज की गई है। इसमें 17 लोग नामजद हैं और सैकड़ों अज्ञात हैं। पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। देर रात तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दूसरा रिपोर्ट पीतल नगरी डिपो के स्टेशन अधीक्षक महावीर सिंह की ओर से दर्ज की गई है। इसमें अज्ञात भीड़ आरोपी है। तीन बसों में तोड़फोड़ और एक बस में आगजनी का आरोप लगाया गया है है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed