{"_id":"677ee0fa77a3865f110514af","slug":"report-on-four-accused-of-shooting-a-youth-sambhal-news-c-204-1-chn1002-116648-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: युवक को गोली मारने के चार आरोपियों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: युवक को गोली मारने के चार आरोपियों पर रिपोर्ट
Thu, 09 Jan 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 09 Jan 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)।
गांव अकरौली में युवक को गोली मारने के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों ने सोमवार रात घर में घुसकर युवक हसन को रंजिशन गोली मार दी थी, जिसका मुरादाबाद में उपचार चल रहा है। बुधवार को युवक के भाई शमी उल्ला ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बनियाठेर थाना क्षेत्र के अकरौली गांव निवासी मोहम्मद हसन को सोमवार की रात रंजिशन घर में घुसकर गोली मार दी गई। उसके पेट के दाहिने ओर गोली लगी थी। बुधवार को युवक के भाई शमी उल्ला ने थाने पहुंचकर गांव के आमिर, बबलू, भूरा व गोपालपुर निवासी जितेंद्र के खिलाफ तहरीर दी।
बताया कि उसके भाई का तीन दिन पहले मोहल्ले में विवाद हुआ था। इसी रंजिश को मानते हुए आरोपी छत से घर में घुस आए। इसके बाद हसन को गोली मार दी। उसका मुरादाबाद में उपचार कराया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक मोहित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब प्रकरण की जांच चल रही है।