{"_id":"61b4f4af6ff51d643d6dcff1","slug":"report-of-robbery-and-assault-on-four-including-bjp-leader-sambhal-news-mbd412326511","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता समेत चार पर लूटपाट व मारपीट की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता समेत चार पर लूटपाट व मारपीट की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। कोल्ड स्टोरेज में रखे गए आलू बेचने के विवाद में बातचीत के लिए गई महिला के साथ मारपीट करने व मोबाइल लूटने के आरोप में पुलिस ने भाजपा नेता समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर महिला नई तहसील में चार दिनों से अनशन पर बैठी थी। शुक्रवार की रात एसडीएम ने महिला का अनशन समाप्त कराया।
हल्द्वानी निवासी मीना शर्मा पत्नी श्यामलाल का आरोप है कि संभल के जेके कोल्ड स्टोरेज में सात दिसंबर को जिला उद्यान अधिकारी के सामने मुझे आलू के कट्टों के रुपयों को लेकर समझौते के लिए बुलाया गया था। कोल्ड स्टोरेज में भाजपा नेता कपिल सिंघल, अजय सिंघल, विकास अग्रवाल और कपिल सिंघल के बेटे ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और मोबाइल भी लूट लिया। सात दिसंबर मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की थी तो महिला ने अनशन शुरू कर दिया था। महिला के अनशन में सहयोग के लिए सामाजिक व राजनीतिक संगठन भी आ गए थे।
महिला का सहयोग कर रहे हरपाल सिंह ने बताया कि महिला के साथ जो मारपीट लूटपाट की थी। उसमें पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। यह विरोधियों की साजिश है। लूट का आरोप जो लगाया है वह पूरी तरह से गलत है। जिस मोबाइल को लूटने का दावा किया गया है। वह मोबाइल महिला खुद चला रही है। हमारे ड्राईवर के साथ महिला और उनके साथी ने अभद्रता की थी। पुलिस को तहरीर दी गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
कपिल सिंघल, भाजपा नेता