{"_id":"620a60158a03954e513e7750","slug":"report-filed-against-five-including-sp-mla-husband-for-attacking-supporters-of-bjp-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों पर हमला करने पर सपा विधायक के पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों पर हमला करने पर सपा विधायक के पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Mon, 14 Feb 2022 07:28 PM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 14 Feb 2022 07:28 PM IST
सार
असमोली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि उन्होंने उड़नदस्ता टीम की चेकिंग के लिए कार रोकी थी। इसी दौरान सपा प्रत्याशी पिंकी यादव के पति प्रमोद यादव अपने साथियों के साथ आए और मारपीट की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने असमोली विधानसभा सीट से विधायक और सपा प्रत्याशी पिंकी यादव के पति समेत पांच के नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं उड़नदस्ता टीम ने तीन सपाइयों के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा और पुलिसकर्मियों से मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
रविवार की रात करीब नौ बजे कैलादेवी थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी खिरनी के सामने सपा-भाजपा के समर्थकों में विवाद हुआ था। असमोली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि उन्होंने उड़नदस्ता टीम की चेकिंग के लिए कार रोकी थी। इसी दौरान सपा प्रत्याशी पिंकी यादव के पति प्रमोद यादव अपने साथियों के साथ आए और मारपीट की। भाजपाइयों ने पुलिस चौकी में जाकर बचने का प्रयास किया तो सपाइयों ने पुलिस चौकी में घुसकर भी मारपीट की।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद भाजपा प्रत्याशी के समर्थक नखासा थाना क्षेत्र के गांव भिड़वाड़ा निवासी राहुल की तहरीर के आधार पर विधायक पिंकी यादव के पति प्रमोद यादव, बहजोई निवासी संजीव, गांव सारंगपुर निवासी भगवानदास, बहजोई थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी लायक सिंह, सुनील व कई अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला व अन्य कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
वहीं उड़नदस्ता टीम के प्रभारी रामलखन सिंह ने लायक सिंह, सुनील और भगवानदास पर सरकारी कार्य में बाधा और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुनील और लायक सिंह को पुलिस ने मौके से पकड़ा था। जिन्हें जेल भेज दिया है।
इस मामले में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है अन्य की तलाश की जा रही है।- चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक