फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report against two accused in assault after coming home with illegal arms

अवैध असलहे समेत घर पर आकर मारपीट में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Report against two accused in assault after coming home with illegal arms
बहजोई। तमंचे के बल पर घर आकर मारपीट करने के मामले में कोतवाली पुलिस की ओर से दो अलग-अलग मामलों में बुधवार की देर रात दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला माल गोदाम रोड निवासी झनकार सिंह पुत्र हरपाल सिंह की ओर से बुधवार की देर रात कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दर्ज कराए गए मामले में बताया गया कि रात साढ़े दस बजे के करीब दो युवक तमंचा लिए उनके घर पर आए और बेटे के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट करने लगे। आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों आरोपियों को तमंचे समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं दो अन्य लोग मौके से भाग गए। प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानिया ने बताया कि पूरे मामले में तहरीर मिलने पर दो अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मिंटू व सुशील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed