{"_id":"6276c80b86f1eb4fb711531f","slug":"report-against-four-people-for-gang-rape-one-sent-to-jail-sambhal-news-mbd427252247","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट, एक जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट, एक जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हयातनगर थाना क्षेत्र में घर से उठाकर खेत में ले जाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों ने एक आरोपी को पकड़ पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण का दो मंजिला मकान है। शुक्रवार की रात ग्रामीण के घर मेहमान आए हुए थे। आरोप है कि रात में करीब 11 बजे युवती को पड़ोसी युवक उठाकर ले गए। जंगल में खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घर में युवती को न पाकर परेशान परिजनों ने तलाश शुरू की तो युवती बेहोशी की हालत में खेत में मिली। जिस पर मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शबाबुल, रियाजुल, मोहम्मद जान और शहाब जान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें शबाबुल को परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
हयातनगर थाने के इंस्पेक्टर राजेश सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को जेल भेज दिया गया। बाकी की तलाश की जा रही है।