{"_id":"62ab8f4798040247774b1e80","slug":"remove-encroachment-campaign-from-tehsil-tirahe-to-badaun-chungi-chandausi-news-mbd4316851125","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील तिराहे से बदायूं चुंगी तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील तिराहे से बदायूं चुंगी तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
चंदौसी। पालिका व राजस्व विभाग की टीम ने तहसील तिराहे से लेकर बदायूं चुंगी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जेसीबी से नाले पर बने स्लैब व पक्के निर्माण को ध्वस्त करा दिया। स्लैब हटाकर तुरंत ही नाले की सफाई कराई गई। इस दौरान टीम को हल्का फुल्का विरोध का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार की दोपहर करीब ढाई बजे नगर पालिका चंदौसी व राजस्व विभाग की टीम ने तहसील तिराहे से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। तहसील तिराहे से लेकर बदायूं चुंगी तक बने नाले पर स्लैब डालकर बंद कर दिया तथा उसके ऊपर पक्का निर्माण भी करा लिया था। टीम ने घर व दुकानों के आगे नाले पर पड़े स्लैब को जेसीबी से तोड़ना शुरू कर दिया। इसके अलावा दीवार व अतिक्रमण की जद में आए अन्य पक्के निर्माण को भी ध्वस्त करा दिया। इस दौरान दुकान के आगे का स्लैब तोड़ने पर एक महिला ने विरोध जताया पर टीम अतिक्रमण को हटवाकर ही मानी। नगर पालिका ईओ व लेखपाल से हल्की फुल्की नोकझोंक भी हुई। इसके साथ ही नालों को तुरंत ही साफ कराया गया और मलबे व कीचड़ को ट्रैक्टर ट्राली से भरवाकर हटवा दिया। टीम में नगर पालिका ईओ राजकुमार, जेई केके अग्रवाल, लेखपाल सतीश व अन्य कर्मचारी रहे।
-
स्वत: अतिक्रमण तोड़ते दिखाई दिए लोग
टीम के कार्रवाई को देखकर कुछ लोगों ने स्वत: ही अतिक्रमण को तोड़ना शुरू कर दिया। अतिक्रमण की जद में आई दीवार तोड़ा व लोहे की जाली हटा दी। इसके पश्चात ये लोग टीम की कार्रवाई का इंतजार करते रहे।