फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Remains of cattle found in fields, anger among villagers

Sambhal News: खेत में मिले गोवंशीय पशु के अवशेष, ग्रामीणों में रोष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Remains of cattle found in fields, anger among villagers
संभल। संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव चिमियावली के जंगल में पशुओं के अवशेष मिले हैं। कुत्तों द्वारा इन्हें नोंचे जाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों को इसकी जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। सीओ जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने अवशेषों को गड्ढा खोदकर दबाया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह में दस बजे के करीब किसान खेत पर पहुंचे थे। एक किसान की नजर खाली खेत में इधर-उधर किसी चीज को नोंचकर खाते हुए कुत्ते पर पड़ी। नजदीक जाकर देखा तो गोवंशीय पशु के अवशेष थे। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। खेत में पड़े अवशेषों को एकत्रित कराया गया। जांच के लिए नमूना लिया गया। पुलिस कर्मियों ने फावड़े से खुद ही गड्ढा खोदा। इसमें अवशेषों को दबाया गया है। कोतवाल पवन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। जांच के लिए नमूना लिया गया है। अवशेष दबा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed