फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rathyatra nikali

गाजेबाजे संग निकाली गई गारुणी रथयात्रा

Mon, 08 Aug 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Mon, 08 Aug 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
rathyatra nikali
रथयात्रा
श्री कल्कि सेना निष्कलंक दल की ओर से विशाल शोभायात्रा नगर के प्राचीन श्री कल्कि विष्णु मंदिर से शुरू हुई। कल्कि सेना निष्कलंक दल के राष्ट्रीय संरक्षक पदमचरण गोयल एवं बृजेश कुमार गुप्ता रंग वालों ने पूजन किया। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी भारत सिंह यादव, पूर्व राज्यमंत्री गुलाब देवी, भाजपा नेता महेश चंद्र गुप्ता एवं जयप्रकाश गुप्ता ने नारियल फोड़कर यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन


रथयात्रा में कल्कि भक्त महिला-पुरुष भजन-कीर्तन की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे। भगवान श्री कल्कि का रथ भक्तों ने अपने हाथों से खींचा। भक्तगण नंगे पैर आस्था की डगर पर बढ़ रहे थे। रथयात्रा, बड़ा डाकखाना रोड, घंटाघर रोड, मोहल्ला ठेर, आर्य समाज रोड, एजेंटी तिराहा, अस्पताल चौराहा होते हुए शंकर कालेज चौराहा पहुंची। यहां से सूरजकुंड, सरथल चौकी होते हुए वापस कल्कि विष्णु मंदिर पर जाकर संपन्न हुई।
विज्ञापन


शोभायात्रा में स्वचलित झांकियां छटा बखेर रही थीं। गणेश जी, भगवान श्री कल्कि-पदमावती, श्री कृष्ण-राधा, शंकर-पार्वती और हनुमान जी की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं। श्री हनुमान जी और  मां काली के अखाड़े ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री कल्कि जी की सेना चली दुष्टों का संहार करने के लिए, इस धुन पर भक्त मंत्र मुग्ध हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 श्री कल्कि सेना ने व्यवस्था संभाली
संभल। गारुणी रथयात्रा की व्यवस्था श्री कल्कि सेना निष्कलंक दल ने संभाली। कुलदीप कुमार गुप्ता, अक्षय गुप्ता, रानू गुप्ता, शैलेंद्र कुमार, राहुल शर्मा, वैभव शर्मा आदि ने योगदान दिया। संचालन संगठन मंत्री गगन वार्ष्णेय कर रहे थे। कल्कि मंदिर सुबह सात बजे से पूजा हुई। डा. अरविंद कुमार गुप्ता,   डा.ऋतु सक्सेना, पवन रस्तोगी समेत तमाम लोगों ने आयोजन में भागीदारी की।     

पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट लगे शोभायात्रा की सुरक्षा में 
संभल। अतिसंवेदनशील शहर संभल में कल्कि जयंती पर विशाल शोभायात्रा के समय कड़ी चौकसी रही। शोभायात्रा के मार्ग पर पुलिस-प्रशासन की गाड़ियां घूमती रहीं। कई थानों की पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। 



भजन की धुनों पर झूम उठे कल्कि भक्त 
संभल। श्री कल्कि धाम एचोड़ा कंबोह में श्री कल्कि जयंती हर्षोउल्लास से मनाई गई।  गीता  त्यागी, माया त्यागी, प्रभा चौधरी भगवान श्री कल्कि का भव्य श्रृंगार किया। विधि- विधान के साथ आचार्य केशव देव शर्मा ने यज्ञ संपन्न कराया। आसपास क्षेत्र के अलावा दिल्ली से आए श्रद्वालुओं ने सुभाष शर्मा  के नेतृत्व में भजन-कीर्तन किया। प्रोजेक्टर के माध्यम से श्री कल्कि धाम के मॉडल का प्रदर्शन किया गया।


कल्कि भक्त भजन की धुनों पर थिरक उठे। श्री कल्कि  पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि इस मॉडल का निर्माण सोमपुरा के बंधुओें ने किया है। इन्हीं लोगों ने दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर का निर्माण किया है। बताया कि अगले माह श्री कल्कि मंदिर का मॉडल को उदयपुर से लाया जाएगा। इस दौरान पंकज चाहल, सुधीर चाहल, अरविंद सिंह एडवोकेट, लवकुश शर्मा, महीपाल सिंह, विजय त्यागी, यु़द्धवीर सिंह आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed