फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Rape of woman held hostage, report filed

महिला को बंधक बना किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rape of woman held hostage, report filed
गुन्नौर। हरियाणा में अपने बेटों के पास जा रही महिला को परिचित युवक बहला फुसलाकर अपने गांव ले गया और उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटकर थाने पहुंची महिला ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके बेटे हरियाणा में काम करते हैं। वह तीन दिसंबर को अपने घर से हरियाणा में बेटों के पास जा रही थी। बबराला में उसे थाना गुन्नौर के गांव रायपुर निवासी नीरेश मिला। नीरेश की उसके गांव में रिश्तेदारी है, इस कारण वह परिचित था। उसने बताया कि वह भी हरियाणा जा रहा है। अब देर हो गई। सुबह हरियाणा चलेंगे। आरोपी युवक रात होने का बहाना बनाकर उसे बहला फुसलाकर अपने गांव ले गया और गांव के बाहर बने नलकूप की कोठरी में ले गया। वहां बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला अगले दिन किसी तरह युवक के चुंगल से छूटकर अपने घर पहुंची।
विज्ञापन

इसके बाद महिला गुरुवार को अपने परिजनों के साथ गुन्नौर कोतवाली पहुंची और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर नीरेश के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने महिला के मेडिकल को भेजा है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना करीब एक सप्ताह पुरानी है। महिला अपने घर चली गई थी। गुरुवार को परिजनों के साथ कोतवाली आई थी। तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया तथा उसकी तलाश की जा रही है।
रामवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed