फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ramadan in sambhal

रमजान का आखिरी अशरा कल से शुरू, एतकाफ में बैठेंगे रोजेदार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
ramadan in sambhal
संभल/ओबरी। रमजानुल मुबारक के तीसरा अशरा शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस अशरे में एतकाफ का अमल किया जाता है। मर्द मस्जिदों में एतकाफ के लिए बैठते हैं। और महिलाएं घरों में एतकाफ पूरा करती हैं। ईद के चांद दिखने पर एतकाफ पूरा माना जाता है।
विज्ञापन

एतकाफ में बैठना बहुत अच्छा माना जाता है। ओबरी जामा मस्जिद के इमाम सैयद रिजवान मियां कहते हैं कि एतकाफ में बैठकर अल्लाह की इबादत करने वालों के लिए जन्नत की बशारत हासिल होती है। गुनाहों से पाक हो जाते हैं।
विज्ञापन

हर एक मस्जिद में एतकाफ के लिए बैठना जरुरी है। बताया कि रमजान में नबी पाक ने पाबंदी के साथ एतकाफ किया। इसलिए इस अमल का बहुत ऊंचा दर्जा है। अल्लाह इंसान के सारे गुनाहों को माफ कर देते हैं और नेकियों में इजाफा होता है। एतकाफ में बैठने वाले को दो हज और एक उमरे का सवाब मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहन्नुम से निजात का तीसरा अशरा कल से शुरू
संभल। जहन्नुम से निजात का तीसरा अशरा शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। उलमा के मुताबिक तीसरे अशरे में खुदा की इबादत करने वालों को जहन्नुम की आग से मुक्ति मिलती है।
मौलाना शहजाद आलम नूरी ने बताया कि रमजान का पूरा महीना ही रहमतों का महीना है। लेकिन सबसे अहम है तीसरा अशरा। क्योंकि इसी अशरे की पाक रातों में यानी 21, 23, 25, 27, 29 रमजान की रातों को कुरान शरीफ नाजिल हुआ था।
इन रातों में से जिस रात को कुरान शरीफ नाजिल हुआ, उसे शब ए कद्र की रात कहते हैं। इसलिए इन रातों की अहमियत काफी मानी जाती है। शबे कद्र की रात को हजार महीने की रातों के बराबर बताया गया है। बताया कि रोजेदार इन पांचों रात को जागकर बारगाह ए इलाही में रहते हैं।

क्या है एतकाफ
इसमें व्यक्ति मसजिद के एक कोने में पर्दा लगा अल्लाह की इबादत करता है। दस दिनों तक वह उठते, बैठते, खाते पीते और यहां तक कि सोते हुए भी 24 घंटे इबादत में मश्गूल रहता है। एतकाफ में व्यक्ति कुरान पाक की तिलावत करता है, नफिल नमाजें अदा करता और तस्बीह पढ़ता है। किसी से मिलता-जुलता नहीं है। जो महिलाएं घरों में एतकाफ के लिए बैठती हैं उनको भी यही एहतियात बरतनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed