फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rain in sambhal

झमाझम बारिश से आलू व सरसों को नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
rain in sambhal
चंदौसी में बुधवार को बारिश के कारण आलू की फसल में भरा पानी। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। दो दिन की बेमौसम बारिश से किसान असमंजस में हैं। एक तरफ तो गेहूं की फसल को फायदा नजर आ रहा है, वहीं आलू, सरसों व गन्ने की फसल को नुकसान हो रहा है। हालांकि गुरुवार की दोपहर बाद मौसम साफ हो जाने से किसानों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

गुरुवार को धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य नजर आने लगा। लेकिन शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को बूंदाबांदी, बुधवार को दिन भर हुई झमाझम बारिश ने किसानों की पेसानी पर बल डाल दिए हैं। इस समय खेत में आलू व सरसों की फसल खड़ी है। जबकि गेहूं का पौधा निकला है। बुुधवार की शाम बिजली कड़कने के साथ हुई बारिश से आलू व सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। क्योंकि बारिश से आलू दागी हो सकता है और बिजली की चमक से सरसों के पौधे में आया फूल झड़ गया है। इससे इन दोनों की फसल की पैदावार पर खासा प्रभाव पड़ेेगा।
विज्ञापन

गन्ने की फसल गिरने लगी है, इससे भी गन्ने का भार प्रभावित होने की आशंका है। दूसरी ओर बारिश से गेहूं की फसल को लाभ है। लेकिन जो गेहूं हाल ही में बोए गए हैं और पौधे जमीन से बाहर नहीं निकले है तो उन गेहूं को भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाना अंदर ही सड़ जाने की आशंका है। ग्राम फरीदपुर खास निवासी किसान सोहनपाल सिंह का कहना है कि बुधवार की शाम हुई बारिश से चमक से सरसों के फूल झड़ जाने से पैदावार प्रभावित होगी। जहांगीपुर निवासी राजेश कुमार कहना है कि इस बारिश से गेहूं की फसल को लाभ है। क्योंकि इस समय गेहूं को पानी की आवश्यकता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed