फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rain in sambhal

झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न, बिजली-पानी की दिक्कत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
rain in sambhal
चंदौसी में बुधवार को साढ़े तीन बजे बारिश से स्टेशन रोड पर जलभराव। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया था। दिनभर रुक रुककर बारिश होती रही। कई बार झमाझम बारिश होने के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया। इसके साथ ही शहर की बिजली और इंटरनेट सेवा भी बाधित हो गई। उधर धनारी क्षेत्र में भी हाइटेंशन लाइन का तार टूट जाने के कारण पांच गांवों की बिजली गुल हो गई। बारिश से आलू और गन्ना की फसल को भारी नुकसान पहुंचा तो गेहूं को फायदा हुआ है।
विज्ञापन

मौसम ने अपना मिजाज तो मंगलवार को ही बदल दिया था, रातभर बूंदाबांदी हो रही। जिससे मौसम काफी सर्द हो गया। बुधवार की सुबह से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई। दिनभर बारिश रुक रुककर होती रही। दो-तीन बार झमाझम बारिश हुई। इसके बाद देर शाम भी बारिश शुरू हो गई। जिससे स्टेशन रोड सहित कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया। जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इसके साथ-साथ दोपहर बाद से ही शहर की बिजली ठप हो गई। बिजली जाते ही शहर का इलेक्ट्रानिक एक्सचेंज भी ठप हो गया। जिससे शहर की बीएसएनएल इंटरनेट और फोन सेवा ठप हो गई। जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। शाम को करीब छह बजे शहर की बिजली आपूर्ति को सुचारु हुई लेकिन शहर के कई हिस्सों की बिजली सुचारु नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट सेवा को शाम सात बजे सुचारु किया जा सका। नगर पालिका परिषद का वाटर वर्क्स का कार्य भी प्रभावित रहा। शहर की कई कालोनियों के लोगों को पानी नहीं मिल सका। जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना। बिजली विभाग के अधिकारियों को लोग फोन करते रहे लेकिन बारिश नहीं रुकने के कारण फाल्ट भी ठीक नहीं कराया जा सका। इधर, बेमौसम बारिश से आलू व गन्ना की फसल को नुकसान हो सकता है लेकिन गेहूं की फसल को भारी लाभ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed