फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   raily of sapa in sambhal

साइकिल रैली निकाल रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
raily of sapa in sambhal
चंदौसी के सराय सिकंदर में साइकिल रैली झंडी दिखाकर रवाना करते सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों ने गुरुवार को चंदौसी क्षेत्र के गांव सराय सिकंदर से साइकिल रैली की शुरूआत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने परमिशन न होने की बात कहते हुए रोक दिया। बाद में सपा जिलाध्यक्ष की प्रशासनिक अधिकारियों से हुई बातचीत के बाद रैली निकाली गई। सपाइयों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ रैली निकालने की हिदायत दी। सपाइयों ने अनेक गांव में पहुंच ग्रामीणों को आह्वान पत्रिका वितरित की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार की दोपहर गांव सराय सिकंदर में सपा की साइकिल रैली का शुभारंभ जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने किया। साइकिल रैली आगे बढ़ती, तभी पुलिस ने पहुंच परमिशन न होने की बात कहते हुए रैली निकालने से मना कर किया। इससे सपाइयों में रोष व्याप्त हो गया। सपा जिलाध्यक्ष ने प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर बात की। सपा जिला अध्यक्ष फिरोज खां ने कहा कि सपा ने एक बार ही पूरे कार्यक्रम की परमिशन प्रशासन से ले ली थी। अब हमें रैली निकालने से क्यों रोका जा रहा है। इस पर अधिकारियों ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए रैली निकालने की बात कही।
विज्ञापन

सराय सिकंदर से शुरू हुई रैली मोहम्मदपुर बाबई, बेहटा साहू, अलावरपुर होते हुए नगर पंचायत नरौली आकर संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने कहा कि साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को पार्टी की आह्वान पत्रिका का वितरण किया जा रहा है। साइकिल रैली में इफ्तेखार, डा. विशाल कुमार, अखिलेश यादव, फैजान, जुनेद कुरैशी, जीशान, रामौतार प्रधान, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed