फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Railway gate's boom broken due to DCM collision

डीसीएम की टक्कर से टूटा रेलवे फाटक का बूम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Railway gate's boom broken due to DCM collision
चंदौसी के कब्रिस्तान स्थित रेलवे का टूटा बूम व गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। पूर्णागिरि एक्सप्रेस ट्रेन गुजारने को कब्रिस्तान स्थित रेलवे फाटक बंद किया जा रहा था। तभी जारई गेट से तेज गति से जा रही डीसीएम के टक्कर लगने से रेलवे का बूूम टूट गया। केबिन मैन ने डीसीएम को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। इस घटना के चलते पूर्णागिरि एक्सप्रेस करीब 30 मिनट प्लेटफार्म पर खड़ी रही। इसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था कर ट्रेन को रवाना किया गया। इसके चलते ट्रेन करीब आधा घंटे विलंब से बरेली रवाना हुई। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने टूटे बूम को ठीक किया। करीब साढ़े बारह बजे बूम ठीक करने के बाद एक घंटे दस मिनट बाद रेलवे फाटक खोला गया।
विज्ञापन

कब्रिस्तान स्थित रेलवे फाटक के केबिन मैन कहरपुरी बुधवार की सुबह सुबह 11.20 बजे पूर्णागिरि एक्सप्रेस को गुजारने के लिए फाटक बंद कर रहा था। बताया जाता है गेट अभी आधा गिरा था, तभी जारई गेट की तरफ से तेज गति से जा रही डीसीएम के चालक ने बंद हो रहे बूम को टक्कर मार दी, इस दौरान बूम क्षतिग्रस्त हो गया। बूम टूटने से पूर्णागिरि एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर ही खड़ी रही। घटना की जानकारी मिलने पर स्टेशन अधीक्षक आशीष कुमार मिश्रा, आरपीएफ स्टाफ और रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे, साथ ही केबिन मैन से घटना की जानकारी की। इसके बाद बूम को खोलने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था कर 11.50 बजे पूर्णागिरि एक्सप्रेस को गुजारा गया। जिससे एक्सप्रेस ट्रेन आधा घंटे विलंब हो गई। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने बूम को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया। करीब साढ़े बारह बजे एक घंटे दस मिनट के बाद रेलवे फाटक खोल दिया गया। इस बीच रेलवे फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। जिससे दस मिनट के बाद यातायात सुचारू हो सका। इसके बाद नागरिकों ने राहत का सांस ली।
विज्ञापन

चंदौसी। कब्रिस्तान स्थित रेलवे फाटक का बूम तोड़ने के बाद डीसीएम चालक भाग रहा था। तो केबिनमैन केहर पुरी ने बहादुरी का परिचय देते हुए चालक को पकड़ने को दौड़ पड़े। केबिन मैन ने वाहन में चालक खिड़की से डीसीएम की चाबी निकाल ली और चालक को नीचे उतारने का प्रयास भी किया। लेकिन चालक दूसरी चाबी लगाकर डीसीएम को लेकर भगाने में सफल रहा। इस दौरान केबिन मैन चालक के साइड से दरवाजा पकड़कर लटक गया। गाड़ी की गति तेज होने पर केबिन मैन ने 25 मीटर आगे जाकर खिड़की छोड़ दी, इस दौरान वह सड़क पर गिर गया। यह नजारा आसपास के लोग देखते रहे। लेकिन किसी ने केबिन मैन की मदद करने की कोशिश नहीं की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed