{"_id":"61a28112bbc403580e1dfaf2","slug":"railway-closed-the-temporary-road-to-the-playground-of-sm-college-chandausi-news-mbd41084444","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएम कॉलेज के खेल के मैदान का अस्थायी रास्ता रेलवे ने किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएम कॉलेज के खेल के मैदान का अस्थायी रास्ता रेलवे ने किया बंद
विज्ञापन
चंदौसी। एसएम डिग्री कॉलेज के खेल के मैदान पर रेलवे आवास की ओर बने अस्थायी रास्ते को रेलवे अधिकारियों ने शनिवार को बंद कर दिया। सुबह भोर में अभ्यास को पहुंचे खिलाड़ी व युवाओं को दीवार लगी मिली तो एकत्र होकर राज्यमंत्री गुलाब देवी के आवास पर पहुंच गए। राज्यमंत्री की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि को शिकायत पत्र देकर खेल के मैदान के लिए गेट को खुलवाने की मांग की।
शनिवार की सुबह राज्यमंत्री को दिए शिकायती पत्र में कहा कि चंदौसी शहर व आसपास के क्षेत्र में कही भी खेल का मैदान नहीं हैं। जिसके चलते एसएम डिग्री कॉलेज के मैदान पर रोजाना बड़ी संख्या में युवा व खिलाड़ी दौड़, खेल व शारीरिक अभ्यास करते हैं। कॉलेज का मैदान माल गोदाम रोड पर रेलवे आवास के पीछे हैं। वही से मैदान पर आने जाने का रास्ता बना हुआ है। आरोप है कि 27 नवंबर को रेलवे अधिकारियों ने इस मार्ग पर दीवार बनाकर उसे बंद कर दिया। इससे युवाओं की तैयारियां बंद हो गईं। युवाओं के भविष्य को देखते हुए मैदान का गेट खुलवाया जाए।
शिकायती पत्र देने वालों में सतेंद्र कुमार, सचिन राघव, अमरपाल, हिमांशु ठाकुर, रोहित कुमार, अमन कुमार, कामेश कुमार, विवेक कुमार, दीपक कुमार सहित 50 से अधिक युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
रेलवे आवास की ओर से एसएम डिग्री कॉलेज के मैदान के लिए कोई रास्ता नहीं था। मैदान व रेलवे के बीच की दीवार कोरोना काल के समय से क्षतिग्रस्त पड़ी थी। कुछ युवाओं ने उधर से जाना कर लिया था। यह रेलवे की संपत्ति है, हमने अपनी दीवार का निर्माण कराया है।
प्रद्युम्न कुमार शर्मा, सहायक मंडलीय अभियंता रेलवे, चंदौसी
एसएम डिग्री कॉलेज का मैदान युवाओं व खिलाड़ियों के लिए ही है। कोरोना के दौरान मेन गेट बंद कर दिए गए थे। दो 29 नवंबर को गेम कमेटी की मीटिंग है। मीटिंग में व्यवस्था कर युवाओं के लिए कॉलेज का गेट खोला जाएगा।
डॉ. हेमंत कुमार, प्राचार्य एसएम डिग्री कॉलेज, चंदौसी