{"_id":"62b4bbbb5b1da938562ef0cf","slug":"raid-on-godowns-of-plastic-materials-27-quintals-of-goods-recovered-sambhal-news-mbd432412552","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक सामग्री के गोदामों पर मारा छापा, 27 क्विंटल सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक सामग्री के गोदामों पर मारा छापा, 27 क्विंटल सामान बरामद
विज्ञापन
संभल। नखासा व सरायतरीन में पुलिस प्रशासन की टीम ने दो प्लास्टिक के गोदामों पर छापा मारा। यहां बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित थर्माकोल से बने गिलास, पत्तल और दोने व पॉलिथीन बरामद की गई। यह कार्रवाई एसडीएम विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। बरामद हुए सामान को नगर पालिका कार्यालय में भिजवाया गया है। साथ ही गोदाम स्वामियों से 60 हजार जुर्माना भी वसूला गया है।
बृहस्पतिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे सरायतरीन के मोहल्ला नवादा निवासी जाकिर के गोदाम में एसडीएम विनय कुमार मिश्र, नयाब तहसीलदार भरत प्रताप सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह पुलिस बल के साथ छापा मारा, जहां उन्होंने गोदाम से 20 क्विंटल प्रतिबंधित थर्माकॉल से बने गिलास, दोने, पत्तल आदि बरामद किए। एसडीएम विनय कुमार मिश्र ने थर्माकॉल से बने सभी सामान को नगर पालिका की ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरवाकर नगर पालिका कार्यालय भिजवा दिया और गोदाम स्वामी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
वहीं नखासा में भी एसडीएम व नगर पालिका की टीम ने अनिल कुमार के गोदाम पर छापा मारकर सात क्विंटल पॉलिथीन व थर्माकोल के दोने-पत्तल आदि बरामद कर 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। एसडीएम का कहना है कि प्लास्टिक सामग्री के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।