फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   raid in sambhal village of police

पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग के छापे में मिला सिंथेटिक दूध बनाने का केमिकल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
raid in sambhal village of police
हयातनगर थाना परिसर में रखी बरामद की गई सामग्री। - फोटो : SAMBHAL
संभल/सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव गोहत में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। केमिकल से दूध तैयार करने की सामग्री पकड़ी है। काफी मात्रा में केमिकल व अन्य सामग्री खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बरामद की है। साथ ही चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। बरामद सामग्री के नमूने लिए गए हैं जो अब जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। वहीं नकली दूध बनाने की फैक्टरी पर छापेमारी की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम छह बजे करीब गांव गोहत के बाहरी छोर पर स्थित एक बंद पड़ी मेंथा फैक्टरी के परिसर में खाद्य सुरक्षा विभाग और हयातनगर पुलिस ने छापेमारी की है। मौके से बड़ी मात्रा में केमिकल मिला है। जो दूध बनाने में इस्तेमाल होता है। खाद विभाग की टीम ने केमिकल से दूध तैयार होने का अंदेशा जताया है। साथ ही सभी माल कब्जे में लेते हुए नमूने लिए गए हैं। जो जांच को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि यहां से नकली दूध बनाने का सामान बेचा जाता था। यहां पर सुबह- शाम दर्जनों की संख्या में दूधिया आ जाते हैं और सामान लेकर निकल जाते थे। यही दूधिया मिलावटी और नकली दूध बेचते थे। तहसीलदार करम सिंह ने पूरे मामले की जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने थाने पहुंचकर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी ओर खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुलदीप तिवारी ने बताया कि नकली (सिंथेटिक) दूध बनाने में जो सामग्री इस्तेमाल की जाती है। वही बरामद हुई है।

इसके नमूने ले लिए हैं। जो अब प्रयोगशाला को भेजे जाएंगे। प्रयोगशाला से परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल खाद्य सुरक्षा अधिनियम में कार्रवाई की जा रही है। हयातनगर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना लगातार नकली दूध बनाए जाने का सामान बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ मिलकर छापेमारी की है। काफी मात्रा में नकली दूध तैयार करने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री मिली है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed