फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rahul gandhi k road show

संभल में राहुल गांधी का रोड शो तीन को, तैयारियां तेज

Sun, 02 Oct 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 02 Oct 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi k road show
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी तीन अक्तूबर को मुरादाबाद, संभल और अमरोहा में रोड शो करेंगे। मुरादाबाद और अमरोहा में कार्यक्रम वही रहेगा जो स्थगित होने से पहले था। जबकि कार्यक्रम में विस्तार करते हुए संभल को भी जोड़ लिया गया है। उनके कार्यक्रम की तैयारी को लेकर टीम पीके  जुट गई है। वहीं एसपीजी ने रूट का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन



राहुल गांधी की प्रदेश भर में चल रही यात्रा के दौरान 28 सितंबर को मुरादाबाद में रोड शो होना था। लेकिन सुरक्षा और अन्य कारणों से कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। उनका रोड शो बाद में कराने की योजना बनाई गई। शुक्रवार को उनका कार्यक्रम फिर से मिल गया है। तीन अक्तूबर को राहुल गांधी 11 बजे मूढापांडे हवाई पट्टी पर उतरेंगे। इसके बाद उनका रोड शो दलपतपुर जीरो प्वाइंट से शुरू होकर रामपुर दोराहा, काशीपुर तिराहा, जामा मस्जिद पुल, जीआईसी, पान दरीबा, मंडी चौक, टाउन हाल, गंज गुरहट्टी होते हुए जैन मंदिर पर समाप्त होगा। 
विज्ञापन



इस दौरान राहुल गांधी पान दरीबा में शहीद स्मारक और कंपनी बाग के नजदीक स्वतंत्रता सेनानी भवन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। यहां से उनका काफिला संभल के लिए रवाना होगा। प्रदेश सचिव फूल कुंवर ने बताया कि कार्यक्रम पहले की तरह ही है और इसके लिए तीन घंटे का समय तय किया गया है। जबकि संभल में भी उनका रोड शो और एक जनसभा होगी। संभल से अमरोहा रवाना होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राशिद अल्वी ने सभास्‍थल का किया दौरा
संभल। सपा के गढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी तीन अक्तूबर को किसान यात्रा लेकर पहुंचेंगे। उनकी संभल के कुरुक्षेत्र मैदान में प्रस्तावित जनसभा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने संभल पहुंचकर सभास्थल का दौरा किया।

इसके बाद कांग्रेसियों के संग बैठक कर कार्यक्रम की सफलता की रणनीति बनाई। कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमलेश कुमारी ने बताया कि राहुल गांधी कुरुक्षेत्र मैदान में तीन अक्तूूबर को दोपहर में सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले सिरसी और वाजिदपुरम में उनका स्वागत होगा। कुरुक्षेत्र मैदान में सभा के बाद राहुल गांधी एंचोड़ा,कंबोह और मनोटा होते हुए बदायूं जनपद में प्रवेश कर जाएंगे।


कड़ी सुरक्षा के घेरे में रहेंगे राहुल, एसपीजी पहुंची
संभल। सांप्रदायिक कारणों और अलकायदा नेटवर्क के साथ आतंकी कनेक्शन के चलते सुरक्षा एजेंसियों की नजर में संभल को संवेदनशील है। इसलिए संभल में राहुल गांधी के दौरे को लेकर खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे से पहले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के जवान संभल पहुंच गए। एआईजी रामकुमार ने उस मार्ग को देखा है जिससे राहुल गांधी आना है। साथ प्रस्तावित सभा स्थल का निरीक्षण किया है। मुरादाबाद रेंज के डीआईजी ओंकार सिंह ने भी सुरक्षा के लिए जिला पुलिस को सतर्कता के आदेश दिए हैं। 

तैयारी में जुटे कांग्रेसी 
मुरादाबाद। राहुल गांधी का कार्यक्रम मिलने के साथ ही कांग्रेसी नेता फिर से तैयारी में जुट गए हैं। पहले की तरह तरह सभी को भीड़ जुटाने का लक्ष्य दे दिया गया है। शुक्रवार को कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने के लिए टीम पीके ने कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक भी की।  



दिनभर चला बैठकों का सिलसिला
संभल। राहुल गांधी की सभा के संबंध में जैसे ही कांग्रेसियों को कार्यक्रम मिला जिले में राजनीतिक तौर पर हलचल बढ़ गई। जिलाध्यक्ष विमलेश कुमारी के साथ नगर अध्यक्ष तौकीर समेत कई नेता सक्रिय हो गए। जिला अध्यक्ष के साथ इतरत हुसैन बाबर समेत कई नेता सभा स्थल पर पहुंचे। इसके बाद पूरे दिन बैठकों का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed