फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   query

पाकिस्तानी नागरिकों की जिले में छानबीन शुरू

Thu, 25 Feb 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 25 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पाकिस्तान से संभल आए कुछ लोगों के बारे में खुफिया तंत्र छानबीन करा रहा है। छानबीन में मुख्य रूप से यह देखा जा है कि जो पाकिस्तानी नागरिक जिस अवधि के लिए भारत आया था उस अवधि में वापस लौट गया था या नहीं? कहीं ऐसा तो नहीं है कि वह यहां पर किसी वजह से स्टे कर गया हो? इस संबंध में खुफिया तंत्र के साथ जिला प्रशासन भी छानबीन कराने में शामिल है। 



जनवरी 2014 से दिसंबर 2015 तक 86 लोग पाकिस्तान से भारत आए और संभल में उनका आगमन हुआ। इन लोगों की सूची छानबीन के घेरे में है। सूची में संबंधित पाक नागरिक के वीजा और पासपोर्ट का ब्योरा है।
विज्ञापन



उसके वीजा में कितने दिन कहां  जाने का उल्लेख था यह भी अवगत कराया गया है ताकि वीजा के हिसाब से जानकारी की जा सके। खुफिया तंत्र ने छानबीन शुरू कराई है। जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह रूटीन जांच है। इसमें कोई खास बात नहीं है। समय-समय पर इस तरह की  जांच होती है। उन्होंने कहा कि किसी पाक नागरिक पर संदेह नहीं है। जांच का मकसद एहतियाती सतर्कता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed