फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   PWD will construct roads to three religious places.

Sambhal News: तीन धर्मस्थलों तक सड़कों का निर्माण कराएगा पीडब्ल्यूडी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
PWD will construct roads to three religious places.
गांव फत्तेहपुर में ​स्थित प्रकटेश्वर महादेव मंदिर का रास्ता। संवाद
संभल। शहर में धर्मार्थ कार्य को लेकर नवनिर्माण योजना में तीन धार्मिक स्थलों तक सड़कों का निर्माण होगा। सड़कें बन जाने से श्रद्धालुओं को धर्मस्थलों तक जाने में सहूलियत मिलेगी। यह सड़कें क्षेमनाथ तीर्थ, गौरी माता मंदिर और प्रकटेश्वर महादेव मंदिर से संबंधित हैं। पीडब्ल्यूडी ने प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा है। इसमें 5.55 करोड़ रुपये के बजट की मांग की गई है। पीडब्ल्यूडी ने धर्म स्थलों तक जाने के लिए श्रद्धालुओं को सहूलियत देने को लेकर सड़कों का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें बदायूं दरवाजा से गौरी माता मंदिर तक 1200 मीटर की सड़क तैयार की जानी है। इस सड़क की लागत करीब 2.50 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसी तरह संभल बाईपास से क्षेमनाथ तीर्थ के लिए एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाना है। इस सड़क को तैयार करने में करीब 1.15 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

तीसरी सड़क गांव शरीफपुर से फत्तेहपुर भाऊ में स्थित प्रकटेश्वर महादेव मंदिर तक बनेगी। इस सड़क की लंबाई 1800 मीटर होगी और करीब 1.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बताते चलें कि अभी इन धर्मस्थलों तक जाने के लिए कच्चे रास्ते हैं। जिन पर श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़कें बन जाने से श्रद्धालुओं को धर्मस्थलों तक आवागमन करने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के जेई अर्शी महताब ने बताया कि धर्मार्थ कार्य को लेकर नव निर्माण योजना में तीन सड़कों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। शासन को प्रस्ताव को मंजूरी और बजट आवंटित होने पर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करके निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed