फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Public representatives raised the issues of dilapidated roads and electricity before the DM

Sambhal News: जनप्रतिनिधियों ने डीएम के समक्ष उठाए जर्जर सड़क व बिजली के मुद्दे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Public representatives raised the issues of dilapidated roads and electricity before the DM
बहजोई(संभल)। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों ने डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया के समक्ष टूटी सड़कों और बिजली के मुद्दे उठाए। कहा कि पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए तोड़ी गईं सड़कों को खोदकर छोड़ दिया है। इससे लोग परेशान हैं। गुन्नौर के विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव ने सीएचसी गुन्नौर पर हेल्थ एटीएम के खराब होने का मुद्दा उठाया। संबंधित अधिकारी ने हेल्थ एटीएम क्रियाशील होने की बात कही। इसके अलावा मोलनपुर डांडा में हरि बाबा धाम के पास टूटी पुलिया व मार्ग का भी मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

इस बीच अधिकतर जन प्रतिनिधियों ने जल निगम की ओर से ग्रामीण अंचलों में पेयजल योजना के लिए बिछाई जा रहीं पाइप लाइन के कारण तोड़ी गईं सड़कों को ठीक कराने का मुद्दा उठाया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के लिए तोड़ी गईं सड़कों पर लोगों की आवाजाही दुश्वार हो रही है। साथ ही इससे वाहन चालकों व उसमें सवार लोगों को हादसे का खतरा बना रहता है। इन टूटी सड़कों को ठीक कराया जाए। इस पर डीएम ने एक्सईएन जल निगम से पाइप लाइन बिछाने से जुड़ीं जानकारियां तलब करते हुए टूटी सड़कों की जल्द मरम्मत को कहा। डीएम ने कार्य न करने वाली आशाओं को हटाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

संभल विधायक बोले, सिफ्ट कराई जाए तख्त गुसाईं की पीएचसी
बैठक में संभल विधायक नवाब इकबाल महमूद ने गांव तख्त गुसाईं स्थित विद्यालय परिसर में पीएचसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट किए जाने का मुद्दा उठाया। डीएम ने जमीन चिह्नित कर पीएचसी को शिफ्ट करने की बात कही। विधायक ने विद्युत विभाग से रोस्टिंग के समय की भी जानकारी ली। डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत संभल को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत की कम जरूरत के समय ही मरम्मत आदि कार्य किए जाएं। इस बीच सिसौना डांडा मेला स्थल के पास पक्का घाट बनाये जाने का भी मुद्दा उठाया गया। बैठक में राज्यमंत्री गुलाब देवी, राज्यसभा सदस्य जावेद अली खान व जिला स्तरीय अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed