फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Protested against not getting ration, demanded action

Sambhal News: राशन नहीं मिलने के विरोध में किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Protested against not getting ration, demanded action
संभल। संभल ब्लॉक क्षेत्र के गांव हजरतनगर गढ़ी में राशन न मिलने के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। राशन डीलर पर अभद्रता करने और राशन न देने का आरोप लगाया। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शुक्रवार सुबह गांव के राशन कार्ड धारक राशन लेने डीलर की राशन की दुकान पर गए। आरोप है कि डीलर के पति राशन देने में आनाकानी करने लगे और उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। दुकान से भगाने लगा, जिस पर राशन कार्ड धारकों ने दुकान के आगे उसके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कासिद ने बताया कि यह तीन महीने से राशन नहीं दे रहा है। हर बार बहाना बनाकर भगा देता है। पहले भी इसकी शिकायत अधिकारियों से कई बार गई है। कार्ड धारक इसके व्यवहार से काफी परेशान हैं। प्रदर्शन करने वालों में रुखसाना, भूरी, शिवम चौधरी, राहीद, हिना, नूर जहाँ, सुमित्रा, उर्मिला आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed