{"_id":"5e3b0bf08ebc3ee5f1088e0f","slug":"protest-on-caa-in-sambhal-sambhal-news-mbd338868787","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में महिलाओं का धरना जारी, नागरिकता संशोधन कानून वापस लेने की मांग बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में महिलाओं का धरना जारी, नागरिकता संशोधन कानून वापस लेने की मांग बरकरार
विज्ञापन
संभल के पक्का बाग हुसैनी मार्ग पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरना दे रहीं महिलाएं।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। नगर के पक्का बाग स्थित हुसैनी मार्ग पर चल रहे महिलाओं के धरने का उर्दू अकादमी की पूर्व अध्यक्ष तरन्नुम अकील ने समर्थन किया है। उन्होंने महिलाओं को हौसला बढ़ाया है। साथ ही सरकार से नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने गृह मंत्रालय के द्वारा एनआरसी के संबंध में संसद में दिए गए लिखित जवाब को गुमराह करने वाला बयान बताया है।
धरनास्थल पहुंची उर्दू अकादमी की पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि गृहमंत्रालय ने संसद में लिखित जवाब दिया है कि फिलहाल देश में एनआरसी लागू करने का कोई विचार नहीं है। इसका मतलब आगे यह लागू हो सकता है। उन्होंने कहा कि जवाब स्वीकार नहीं है। सरकार को नागरिकता संशोधन कानून वापस लेना चाहिए। साथ ही एनआरसी कभी लागू नहीं करने का वादा करना चाहिए। तभी यह आंदोलन खत्म होंगे।
कहा कि सरकार देश भर में चल रहे धरना प्रदर्शन को समाप्त करने के लिए ऐसे बयान दे रही है। लेकिन जब तक कानून वापस नहीं लिया जाएगा तब तक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। दरअसल संभल में 13 दिनों से नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है। सैकड़ों महिलाएं धरने पर बैठी हैं। महिलाओं की मांग भी सरकार से कानून वापस लेने की लगातार उठ रही है।