फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest on caa in sambhal

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में महिलाओं का धरना जारी, समर्थन बढ़ रहा है

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
protest on caa in sambhal
संभल। संभल के पक्का बाग हुसैनी मार्ग पर महिलाओं का नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरना जारी है। महिलाओं के इस विरोध प्रदर्शन में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं भागीदारी करने आ रही हैं। वहीं कुछ दलित समाज के संगठनों ने भी समर्थन किया है। महिलाओं को हौसला बढ़ाया जा रहा है। सोमवार को 11वें दिन महिलाओं को विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इसमें महिलाओं ने नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

महिलाओं के प्रदर्शन में अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ, अंबेडकर मेमोरियल कमेटी व अंबेडकर अनुयायी ने समर्थन किया। इसमें रेवा राम, पुष्पा बौद्ध, राम रूप रूपी बौद्ध शामिल होने पहुंचे। इन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सरकार की आलोचना की। साथ ही कानून वापस लेने की मांग की। वहीं महिलाओं को कहना है कि जब तक सरकार इस कानून को वापस नहीं लेगी। तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

दरअसल संभल की महिलाएं दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर पक्का बाग हुसैनी मार्ग पर धरना प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं के इस प्रदर्शन को समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं ने भी समर्थन किया है। इ
विज्ञापन
विज्ञापन

स धरनास्थल पर मुरादाबाद सांसद डा. एसटी हसन, राज्य सभा सदस्य जावेद अली खां, संभल सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क के अलावा, ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान, संभल विधायक नवाब इकबाल महमूद और असमोली विधायक पिंकी यादव समर्थन कर चुकी हैं। कांग्रेस ने भी इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है। महिलाएं दिन रात धरने पर बैठकर कानून वापस लेने की मांग कर रही हैं। इस कानून को आपसी भाईचारे में दरार डालने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed