फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest ofsp women workers

सपा के महिला घेरा कार्यक्रम में महिला उत्पीड़न को लेकर साधा सरकार पर निशाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
protest ofsp women workers
बहजोई (संभल)। सपा के महिला घेरा कार्यक्रम में महिला उत्पीड़न को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा गया। साथ ही सपा सरकार में किए गए कार्यों पर वक्ताओं ने चर्चा की। इससे पूर्व सपा विधायक समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार को कनेटा रोड पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर स्वतंत्रता सेनानी व उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल सरोजिनी नायडू के जन्मदिन पर महिला घेरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि असमोली विधायक पिंकी यादव ने सरोजनी नायडू के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है, जबकि समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं के सम्मान को लेकर ही कार्य किए हैं। इसके अलावा सपा सरकार में महिला सुरक्षा को लेकर हेल्पलाइन बनाई गई और मरीजों के लिए एंबुलेंस का इंतजाम किया गया था। कन्याओं को शिक्षा धन दिया था तथा उनके पूर्ण सुरक्षा करने का काम किया गया था। इस बीच पूर्व राज्यसभा सांसद जावेद अली खां व जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी समेत जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार, पूर्व विधायक राम खिलाड़ी यादव व प्रदीप कुमार गुड्डू ने भी विचार रखे। संचालन पुष्पा जाटव ने किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुसुमलता यादव, गीता वाल्मीकि, रेनू कुमारी, संगीता यादव, राजेश यादव, मोनी कुमारी, मिथिलेश कुमारी व कांति देवी तथा धर्मवीर सिंह यादव, गुल्लू यादव, सुनील यादव, जयंत यादव, देव यादव व प्रवीण यादव आदि सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed