फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of teachers in sambhal

काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने विरोध जताया, 21 को होगा मुख्यालय पर प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
protest of teachers in sambhal
संभल जिले के चंदावली में अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन करते माध्यमिक शिक्षक। - फोटो : SAMBHAL
संभल। तहसील के गांव चंदावली स्थित चंदावली इंटर कालेज में शुक्रवार को शिक्षकों ने शिक्षण कार्य काली पट्टी बांधकर किया। यह विरोध उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर किया गया है। सभी शिक्षकों ने 21 जनवरी को सामूहिक अवकाश कर जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। दरअसल शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम की धारा 21 को हटाकर धारा 18 लागू करने का प्रस्ताव विधानसभा में पारित किया गया है।
विज्ञापन

धारा 21 में शिक्षक प्रबंधन तंत्र के पूरी तरह अधीन नहीं है। जबकि धारा 18 लागू होने से शिक्षक प्रबंधन तंत्र के पूरी तरह अधीन हो जाएंगे। ऐसा होने से शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसलिए शिक्षक संघ विरोध कर रहा है। नवंबर में आंदोलन की तैयारी की गई। जिसमें तय हुआ कि पहली जनवरी से सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। और 21 जनवरी को मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed