{"_id":"5f0f51938ebc3e637122d15f","slug":"protest-of-palika-employee-in-sambhal-chandausi-news-mbd3559361175","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक के उपचार करने को मना करने पर सफाई कर्मचारी भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक के उपचार करने को मना करने पर सफाई कर्मचारी भड़के
विज्ञापन
चंदौसी। चिकित्सक के उपचार करने से इंकार करने एवं स्वास्थ्य कर्मी से अभद्रता करने पर सफाई कर्मी भड़क गए। सफाई कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप प्रदर्शन किया। पुलिस एवं ईओ ने मौके पर पहुंचकर समझा बुझाकर शांत कराया। कर्मचारी कीचड़ वहीं छोड़ गए।
बुधवार की दोपहर 12 बजे सफाई कर्मचारी आशीष, शिव कुमार, राजीव, तरुण, सोन, सुमित, शब्बू, चिंटू गऊशाला रोड पर सफाई का कार्य कर रहे थे। नाले में सफाई करते समय आशीष निवासी खुर्जा गेट के पैर में कांच लगने से खून निकलने लगा।
तभी पास में ही चिकित्सक के नर्सिंगहोम पर उसे उपचार के लिए वहां ले जाया गया। सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि चिकित्सक ने घायल आशीष का उपचार करने से मना कर दिया और वहां कार्यरत एक महिला चिकित्साकर्मी ने उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने रोष व्याप्त हो गया और इसके बाद वह गऊशाला रोड पर प्रदर्शन करने लगे। विरोध की सूचना पर नगर पालिका के ईओ राजकुमार व प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह पुलिस बल के साथ वहां जा पहुंचे।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों को समझाने के बाद मामला शांत करा दिया गया। वहीं चिकित्सक का आरोप है कि सफाई कर्मचारियों ने स्टाफ से अभद्रता की थी। ड्रेसिंग के लिए किसी ने मना नहीं किया था। इसके बाद नाले की सफाई करने के दौरान उनकी नर्सिंग होम के आगे गंदगी डाल दी थी। इसके अलावा विवाद वाला कोई मामला नहीं था।