फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of farmers on 17 feb

कृषि कानूनों का विरोध-अब बिलारी में संयुक्त किसान मोर्चा करेगा महापंचायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers on 17 feb
संभल/असमोली। दिल्ली की सीमा पर किसान आंदोलन का संचालन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल किसान संगठनों के चुनिंदा नेता 17 फरवरी को बिलारी आएंगे और किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। समाजसेवी मेधा पाटकर भी किसान महापंचयत को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन

बिलारी गन्ना समिति के जिस मैदान में शुक्रवार को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत कृषि कानूनों के विरोध में सभा की थी अब उसी मैदान में 17 फरवरी को देश के विभिन्न प्रांतों के किसान नेता एकत्र होंगे। कृषि कानूनों के विरोध में सभा में शामिल होंगे।भाकियू के असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य चौधरी हरपाल सिंह ने बताया कि सभा में हरियाणा के किसान नेता गुरुनाम सिंह चढ़नी, पंजाब के किसान नेता बलवीर सिंह राजोवाल और जगजीत सिंह, उड़ीसा से अक्षय कुमार, दिल्ली से दर्शनपाल सिंह, छत्तीसगढ़ से राजाराम त्रिपाठी, समाजसेवी मेधा पाटकर, जम्मू कश्मीर से किसान नेता हमीद मलिक, उत्तराखंड से गुरुसेवक और अवतार सिंह, गोरखपुर से प्रबल प्रताप शाही आएंगे। दिल्ली के आंदोलन का विस्तार करने के लिए ये नेता पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों में किसान महापंचायत करने निकले हैं। इसी क्रम में बिलारी में महापंचायत हो रही है।उन्होंने मुबारिकपुर गांव में आंदोलन की तैयारी के लिए शनिवार को दोपहर बैठक की। बैठक में भाकियू के मंडल महासचिव चौधरी संजीव गांधी, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, अर्जुन सिंह, मोहम्मद वारिस, सुलेमान, जयवीर सिंह यादव, ब्रह्मचारी यादव, समरपाल सिंा आदि ने भाग लिया। बैठक में सभी पदाधिकारियों को अटधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कई गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed