{"_id":"5ded4d228ebc3e1c096525d2","slug":"protest-of-farmer-in-sambhal-chandausi-news-mbd3321487158","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने हाईवे पर पुतला फूंककर गन्ना मंत्री के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने हाईवे पर पुतला फूंककर गन्ना मंत्री के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
बहजोई में अपनी मांगों को लेकर पुतला फूंक कर नारेबाजी करते भाकियू पदाधिकारी।
- फोटो : CHANDAUSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले नगर के इसलामनगर मेन चौराहा पर गन्ना मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका गया। साथ ही गन्ने की होली भी जलाई गई।
रविवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव व जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव के नेतृत्व में किसान पदाधिकारी व किसान एनएच पर स्थित मेन चौराहा पर एकत्र हुए। यहां दोपहर करीब 1 बजे पदाधिकारी व किसानों ने गन्ना मूल्य को लेकर गन्ना मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका और गन्ने की होली जलाई। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
पदाधिकारियों का कहना था कि केंद्र व प्रदेश की सरकार लगातार किसान विरोधी निर्णय ले रही है। बीते 3 वर्षों से गन्ना मूल्य में सरकार की ओर से कोई वृद्धि नहीं की गई है, जबकि किसान की फसलों की लागत लगातार बढ़ रही है। चीनी के दाम भी 10 से 12 रुपए प्रति किलो बढ़ चुके हैं। इससे साफ होता है कि सरकार गन्ना मिलों से हमसाज हैं। यही कारण है कि चीनी मिलों पर किसानों से लगातार खुली लूट की जा रही है।
विज्ञापन
मंडी में भी किसानों को लूटा जा रहा है। आए दिन बिजली बिलों, डीजल व रसायनिक दवाओं आदि के मूल्यों में वृद्धि कर किसानों की कमर तोड़ी जा रही है। इससे किसानों में भारी रोष है। यदि यही हाल रहा, तो जल्द ही प्रदेश स्तर पर रणनीति बनाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर मंडल सचिव रामवीर सिंह यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, अमर सिंह राजपूत, भुवनेश यादव, धर्मपाल कुशवाहा, रामाशंकर शर्मा हनुमान, मोहर सिंह यादव, संजीव यादव, जीतपाल सिंह, सुलेराम यादव, उदयवीर सिंह, अमरपाल सिंह मौर्य व अजीत पाल सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह व सिटी इंचार्ज सुंदरलाल मय पुलिस फोर्स के तैनात रहे। इस बीच कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।