फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of congress and sapa in sambhal

हाथरस घटना को लेकर संभल में आक्रोश, कांग्रेसियों ने लगाया जाम, सपाइयों ने हाथरस जाने का किया प्रयास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
protest of congress and sapa in sambhal
संभल के हयातनगर में सपाइयों को सीओ अरूण कुमार व पुलिस कर्मी रोकते हुए। - फोटो : SAMBHAL
संभल। संभल में कांग्रेसियों ने हाथरस की घटना को लेकर आक्रोश जताया और यशोदा चौराहे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी खींचतान की तब कहीं जाकर जाम को खुलवाया जा सका। कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा काटा और सरकार की आलोचना की। गुरुवार को शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आक्रोश जाहिर किया।
विज्ञापन

जाम लगा विरोध प्रदर्शन करते हुए हाथरस की बेटी को न्याय की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हाथरस में बेटी के साथ हुई हैवानियत को छुपाने के लिए सरकार नए नए तरीके अजमा रही है। पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यमुना एक्सप्रेसवे पर गिरफ्तार कर लिया गया। उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। जिससे राहुल गांधी चोटिल हो गए। विरोध प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को सजा देने और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की रिहाई की मांग उठाई। इस मौके पर हिलाल अख्तर, अकील अहमद, शानू खान, आरिफ तनवीर, सुभानी, मोहम्मद अंसार, चमन, मोहम्मद आदिल, वरीद वारसी, रईस,मोहम्मद नासिर, सुशील कुमार, बिट्टन, इश्तियाक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हाथरस रवाना हो रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका
संभल से सपाइयों ने हाथरस जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने घेराबंदी कर ली। काफी खींचतान के बाद सपाइयों को लौटाया गया। गुरुवार को पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां के नेतृत्व में सपाई हाथरस के लिए कूच करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार सिंह फोर्स के साथ हयातनगर में पहुंच गए। सपाइयों को जाने से रोका और शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed