{"_id":"5f6cfb818ebc3edf1c301b56","slug":"protest-of-bhim-army-in-sambhal-chandausi-news-mbd363779016","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी क्षेत्रों में निजीकरण पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर गरजी भीम आर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी क्षेत्रों में निजीकरण पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर गरजी भीम आर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। सरकारी क्षेत्रों के निजीकरण पर रोक समेत एससी, एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक को आरक्षण, युवाओं को रोजगार व किसान विरोध विधेयकों को रद्द किए जाने को लेकर भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। इस बीच पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया गया।
गुरुवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट परिसर में पैदल मार्च कर नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। पदाधिकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को छोड़कर पूंजीवादी व्यवस्था देश पर थोप रही है। कहा कि देश के कमजोर, शोषित व वंचित वर्ग के लोग बर्बादी की कगार पर हैं।
पदाधिकारियों की ओर से मांग करते हुए कहा गया है कि सरकारी क्षेत्रों में निजीकरण पर रोक लगाई जाए। करीब 20 मिनट तक प्रदर्शन व नारेबाजी करने के बाद मंडल अध्यक्ष रविंद्र कुमार टिंकू व जिलाध्यक्ष अक्षय कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर रामकेश सिंह को सौंपा गया।
विज्ञापन
ज्ञापन में विजय कुमार गौतम, ताज खान, वाजिद हुसैन, दीपक, युवराज, रॉबिन, विपिन, गौरव वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। वहीं इन मांगों को लेेकर आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अक्षय कुमार की ओर से भी डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह व सिटी इंचार्ज सुंदरलाल मय पुलिस के तैनात रहे।