फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of bajrang dal workers

वेलेंटाइन डे पर बजरंदल ने किया विरोध प्रदर्शन, रेस्टोरेंट देखे, सुरक्षा को पुलिस रही तैनात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
protest of bajrang dal workers
चंदौसी। वैलेंटाइन डे पर प्रेमी युगल पर पहरा रहा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे के विरोध में फव्वारा चौक पर प्रदर्शन किया। नगर के रेस्टोरेंट में निगरानी के दौरान एक भी प्रेमी युगल उन्हें नहीं मिला। सुरक्षा की दृष्टि से रेस्टोरेंट के अलावा कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे पर फव्वारा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज के दिन पुलवामा में हमारे 40 जवान शहीद हुए थे। इसलिए युवाओं को वैलेंटाइन डे से परहेज करना चाहिए। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने नगर के फव्वारा चौक, सुभाष रोड, स्टेशन रोड, गोशाला रोड, बहजोई, बदायूं रोड, मुरादाबाद गेट, ब्रह्म बाजार, शक्ति नगर, मुंसिफ रोड सहित अन्य स्थानों पर रेस्टोरेंटों पर पहुंच प्रेमी युगल की निगरानी की गई। मगर किसी भी रेस्टोरेंट पर कोई प्रेमी युगल नहीं मिला। बजरंग दल कार्यकर्ता नगर में वैलेंटाइन डे के विरोध नारेबाजी करते हुए एक से दूसरे रेस्टोरेंट पर दोपहिया वाहनों से जा रहे थे। प्रेमी युगल की निगरानी के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं के रेस्टोरेंट में प्रवेश के दौरान अफरातफरी का माहौल बना रहा। इसके अलावा फव्वारा चौक, संभल सहित नगर के सभी रेस्टोरेंट के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं कोतवाली पुलिस वैलेंटाइन डे को लेकर दुपहिया व चौपहिया वाहनों में गश्त करती नजर आई। इस दौरान ऋतुपर्ण शर्मा, नितिन शर्मा, शशांक वार्ष्णेय, प्रशांत शर्मा, सत्या सैनी, दीपक कश्यप, कमल सैनी, अमित कश्यप, अमित गोस्वामी, विक्की कश्यप, विशाल राणा, मोहन कश्यप, उमेश कश्यप, शोभित अग्रवाल, सौरभ गंगवार, अंकित गुप्ता, शिवम शर्मा, सागर मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed