फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest in sambhal on caa

प्रदर्शन के शोर से एकाएक बंद हुआ बाजार, पसरा सन्नाटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
protest in sambhal on caa
-संभल में बंद मुख्य बाजार का नजारा। - फोटो : SAMBHAL
संभल में रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे करीब बाजार खुल रहा था। कुछ दुकानों के सामान पूरी तरह बाहर आ गए थे। अचानक प्रदर्शन का शोर मचा। जिसके बाद धड़ाधड़ दुकानों के शटर वापस गिर गए। दो दिन से चल रहे सन्नाटे की तरह फिर से सन्नाटा पसर गया। दुकानदारों को फिर से बवाल का अंदेशा सताया। जिसके बाद वह अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन

दरअसल रविवार की सुबह संभल में महिलाओं ने एनआरसी और सीएए बिल को लेकर प्रदर्शन करने की तैयारी शुरू की। जैसे ही प्रशासन को इसकी जानकारी हुई तो वह मौके पर दौड़ पड़े। जिम्मेदार लोगों से संवाद कर महिलाओं के प्रदर्शन की जानकारी ली।
विज्ञापन

कुछ ही देर में नगर के विभिन्न मोहल्लों की महिलाएं भीड़ के रूप में एकत्र होना शुरू हो गईं। महिलाओं क ो एकत्र होता देख गली मोहल्ले में खुलने वाली दुकानें भी बंद हो गई। इससे पूरी तरह गली मोहल्लों में सन्नाटा छा गया। हालांकि जिन स्थानों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे उन्होंने दुकाने खोलने की अपील की। प्रशासन और पुलिस की अपील के बाद शाम के समय कुछ दुकानें खुली लेकिन ग्राहक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल में शीतलहर के चलते एक दिन और बंद रहेंगे स्कूल
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने शीतलहर के चलते जिलेभर के परिषदीय और इंटर कालेज को एक दिन का अवकाश रखने का आदेश दिया है। इसके लिए आदेश जारी कर दिया।
रविवार को जिला विदयालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह के निर्देश पर सोमवार के लिए अवकाश घोषित किया गया है। इस आदेश का पालन सभी बोर्ड के विदयालयों को करने के लिए निर्देश दिया है।
संभल में शुक्रवार को हुए बवाल में सात रोडवेज बसों में हुई थी तोड़फोड़, दी तहरीर
संभल में शुक्रवार को हुए बवाल में पीतल नगरी डिपो की सात रोडवेज बसों में तोड़फोड़ हुई थी। इसके लिए रविवार को तहरीर दी गई है। रोडवेज कर्मी लाखों रूपयों का नुकसान बता रहे हैं हालांकि अभी अधिकारिक आंकलन होना बाकी है।
रविवार को संभल रोडवेज स्टेशन के प्रभारी मेहर अख्तर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। दी गई तहरीर में कहा गया है कि शुक्रवार की दोपहर चंदौसी चौराहे पर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में बवाल हो गया था। जिसमें उपद्रवियों ने रोडवेज बस अडडे पर खड़ी सात रोडवेज बसों में तोड़फोड़ की। इस उपद्रव में सभी बसों के शीशें तोड़े गए। बसों में और भी नुकसान किया गया है।
प्रभारी ने बताया कि बवालियों ने बसों को पत्थरों से निशान बनाया। सभी बसों के पूरे शीशें तोड़ दिए गए। इसमें काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि अभी अधिकारिक आंकलन होना बाकी है कि सभी सात बसों में कितना नुकसान हुआ है। मालूम हो गुरूवार को भी रोडवेज की तीन बसों में संभल के चौधरी सराय में तोड़फोड़ की थी। जबकि वबालियों ने एक बस को आग भी लगाई थी।

इन बसों में की गई है तोड़फोड़
शुक्रवार को संभल के चंदौसी चौराहे से शुरू हुए बवाल में पीतल नगरी डिपों की बस संख्या यूपी 23 टी 4584, यूपी 21 एएन 5706, यूपी 27 टी 9048, यूपी 21 एएन 1731, यूपी 21एएन 3876, यूपी 27 टी 9295, यूपी 27 टी 9297 को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed