फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest in sambhal of farmer

बैंकों की हड़ताल से जिले में पचास करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
protest in sambhal of farmer
संभल के गांव महमूदपुर कुंज में भारत बंद के दौरान गन्ना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : SAMBHAL
संभल। श्रमिक संगठनों के आह्वान पर जिले में विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों की 80 शाखाओं में बुधवार को हड़ताल रही। इससे पचास करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन फंस गए। लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम के साथ निजी और ग्रामीण बैंकों ने सहारा दिया। अब बैंकिंग सेवाएं गुरुवार को पूरी तरह से सुचारू होंगी।
विज्ञापन

जिले में विभिन्न राष्ट्रीयकृत और ग्रामीण बैंकों की 177 शाखाएं हैं। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की 13 शाखाओं में और निजी बैंकों की पांच शाखाओं के साथ-साथ प्रथमा यूपी बैंक की 79 शाखाओं सामान्य दिनों की तरह कामकाज हुआ। लेकिन विभिन्न बैंकों की 80 शाखाओं में हड़ताल रही। कई बैंक शाखाओं के ताले तक नहीं खुले पर जिन बैंक शाखाओं में लिपिक संवर्ग हड़ताल करने वाले श्रमिक संगठनों से अलग थे।
विज्ञापन

वहां पर सामान्य कामकाज हुआ है। इसमें संभल का सिंडीकेट बैंक भी था। यहां पर अधिकतर लिपिक ऐेसे थे जो किसी संगठन से जुड़े नहीं हैं। इसलिए ग्राहक सेवाएं सुचारू रहीं लेकिन बहजोई के सिंडीकेट बैंक में लिपिकों की हड़ताल से लेनदेन प्रभावित हुए। संभल की सिंडीकेट बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक दीपक कुमार और प्रथमा बैंक संभल के मुख्य प्रबंधक अजय रस्तोगी ने बताया कि उनकी बैंकों में रोजाना की तरह कामकाज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंडीकेट बैंक बहजोई में जो लिपिक हड़ताल पर थे। उनकी जगहों पर अधिकारियों ने काम किया। इसके विपरीत संभल में इलाहाबाद बैंक पूरी तरह से बंद था। यही स्थिति केनरा बैंक की थी। दोनों की बैंक शाखाओं के बाहर एक नोटिस चस्पा था। जिसमें कहा गया था कि हड़ताल के चलते ग्राहक सेवाएं बाधित हैं।
प्रथमा बैंक में नहीं रही हड़ताल, लेनदेन हुए
प्रथमा बैंक की 79 शाखाएं संभल जनपद में हैं। किसी भी बैंक में हड़ताल नहीं हुई। ग्राहक सेवाएं सामान्य रूप से संचालित रहीं। एक दिन में 50 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन हुआ। डीके सारस्वत, प्रथमा बैंक के एजीएम।

जहां लिपिक थे हड़ताल पर वहीं लेनदेन हुआ प्रभावित
ग्रामीण क्षेत्र की जिन बैंक शाखाओं में एक अधिकारी और एक लिपिक की तैनाती है। लिपिक हड़ताल पर चले गए। वहां पर लेनदेन नहीं हुए। क्योंकि लेनदेन करने के लिए कम से दो कर्मचारी ऐसे चाहिए होते हैं। जो सक्षम हों। इस तरह से ग्रामीण क्षेत्र में हड़ताल का असर सबसे ज्यादा रहा। शहरी स्थित बैंक शाखाओं में कामकाज हुए हैं। एटीएम और ऑन लाइन बैंकिंग से अधिकतर लोगों ने काम किया है। लेकिन फिर भी सामान्य बैंकिंग सेवाओं का आंकलन करें तो एक दिन की हड़ताल में पचास करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान है। नीलेश परिहार, अग्रणी जिला प्रबंधक, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed