फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest for cab in sambhal

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ संभल में सड़क पर उतरे लोग, प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
protest for cab in sambhal
संभल के चौधरी सराय में मुस्लिम समाज के लोगों ने नागरिकता संशोधन बिल का विरोध ऐसे जताया। - फोटो : SAMBHAL
संभल। नागरिकता संशोधन बिल का संभल में जबरदस्त विरोध हुआ। सैकड़ों लोग सोमवार को दोपहर चौधरी सराय में सड़क पर उतर आए। इससे दिल्ली, बदायूं और चंदौसी, मुरादाबाद मार्ग पर करीब आधा घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। क्योंकि विरोध का कार्यक्रम पहले से प्रस्तावित था।
विज्ञापन

इसलिए पुलिस और प्रशासन ने सतर्कता दिखाई। व्यापक पुलिस बंदोबस्त होने की वजह से यातायात जल्दी सुचारू हो गया। उप जिलाधिकारी ने चौधरी सराय पहुंच कर मुस्लिम संगठनों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ज्ञापन स्वीकार किया। इसके बाद लोगों को उनके मोहल्लों की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन देने का कार्यक्रम पहले से प्रस्तावित किया था। इसके लिए प्रशासन को अवगत करा दिया गया। इसलिए आयोजन स्थल चौधरीसराय में पहलेसे व्यापक पुलिस बंदोबस्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में कुछ देर तक सभा करने के उपरांत इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के पदाधिकारियों और उलेमा और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने संयुक्त तौर पर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार के हाथों मेें अपना ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन से पहले हुई सभा का संचालन चौधरी शरफ अली ने किया। सभा को लीग के नगर अध्यक्ष जिया अशरफ, मुफ्ती-ए-संभल कारी अलाउद्दीन, मौलाना मुकीम, चौधरी अशरफ अली एडवोकेट, चौधरी मुशीर खां, ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed