{"_id":"616b2362d218821de80bac8e","slug":"processions-will-not-be-taken-out-on-eid-miladunnabi-processions-will-be-organized-sambhal-news-mbd4063900166","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद मिलादुन्नबी पर नहीं निकाले जाएंगे जुलूस, जलसों का किया जाएगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद मिलादुन्नबी पर नहीं निकाले जाएंगे जुलूस, जलसों का किया जाएगा आयोजन
विज्ञापन
संभल। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी को लेकर उलमा के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक की। इसमें सहमति बनी है कि जुलूस नहीं निकाले जाएंगे। जलसों का आयोजन किया जा सकता है। कोरोना संक्रमण को लेकर ये दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
शनिवार की रात को चंदौसी रोड़ स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक आयोजित हुई। इसमें जिलाधिकारी संजीव रंजन व पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने उलमा से संवाद किया। जश्न ए ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस न निकालने का आग्रह किया है। साथ ही जलसों के आयोजन की अनुमति दी है। इसके अलावा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन किए जाने के लिए भी कहा है। जिससे आपसी सौहार्द बना रहे।
इस दौरान एडीएम केके अवस्थी, एएसपी आलोक कुमार जायसवाल, एसडीएम रमेश बाबू, सीओ अरुण कुमार, कोतवाल पंकज लवानिया, नखासा थाना इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह, तहसीलदार दीपक कुमार चौधरी, ईओ रामपाल सिंह, शहर इमाम मौलाना आफताब हुसैन वारसी, शहर मुफ्ती कारी अलाउद्दीन, मौलाना नफीस अख्तर, कारी तंजीम अशरफ, मौलाना कलीम अशरफ, मौलाना वसी अशरफ, मौलाना फाजिल मिस्बाही, मौलाना मोहम्मद मियां, मौलाना आलम रजा नूरी, मुफ्ती उस्मान कासमी, मेहर इलाही, फरजन्द अली वारसी, तकी अशरफ, हाजी अशरफ, मोहम्म्द जफर, फैजान अशरफ आदि मौजूद रहे।