फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   problem in sugar mills for farmer sale sugar cane

चीनी मिलें किसानों का गन्ना खरीदने में कर रहीं धोखाधड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
problem in sugar mills for farmer sale sugar cane
problem in sugar mills for farmer sale sugar cane
जुनावई/चंदौसी। गन्ना विभाग की साठगांठ से जिले की चीनी मिलें सरेआम बाहरी क्षेत्रों से आया गन्ना कम रेट पर नगद खरीद रही हैं। यही कारण है कि अनुबंधित क्षेत्र के किसानों को पर्चियां जारी नहीं की जा रही हैं। इस शिकायत को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बाहरी गन्ने की खरीद पर पाबंदी लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले की चीनी मिलों द्वारा बाहरी गन्ने की खरीद की जा रही है। लेकिन ना तो गन्ना विभाग इस पर कोई कार्रवाई करने को तैयार है और ना ही जिला प्रशासन। किसानों को खेत खाली करने के लिए गन्ना डालना बेहद आवश्यक है। लेकिन चीनी मिलों ने अब तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान रोक रखा है। किसान के पास धन की कमी हो रही है, जिससे विवश होकर किसान इन्हीं चीनी मिलों के बिचौलियों को नगद में 240 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में बेच रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही आसपास के जिलों से भी चीनी मिलों के बिचौलिये नगद गन्ना खरीदकर ला रहे हैं। चीनी मिलों पर बाहरी गन्ने की खरीद के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। वह गन्ना आते ही तेजी के साथ खरीद लिया जाता है, जबकि पर्ची वाले किसानों को कई-कई दिन तोल के इंतजार में चीनी मिल पर खड़ा रहना पड़ रहा है। पर्चियां भी कम ही जारी हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुनावई क्षेत्र के असदपुर में पहुंचे एडीएम कमलेश अवस्थी को शनिवार को भाकियू (अंबावता) के जिलाध्यक्ष यतेंद्र कुमार यादव की अगुवाई में किसानों ने ज्ञापन सौंपा। जिसमें डीएसएम शुगर मिल रजपुरा पर बाहरी गन्ने की खरीद का आरोप लगाया। रजपुरा गन्ना सोसाइटी भी किसानों को पर्ची नहीं दे रही हैं। पर्चियों में भी हेराफेरी का भी आरोप लगाया। जिला गन्नाधिकारी पर चीनी मिलों से मिले मिले होने का आरोप लगाया। ज्ञापन देने वालों में उत्तम दीक्षित, उमेश यादव, महेश यादव, दानवीर, श्यामवीर सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed