फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Private lab gave wrong test report of woman's Hepatitis C

Sambhal News: प्राइवेट लैब ने महिला की हेपेटाइटिस-सी की दे दी गलत जांच रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Private lab gave wrong test report of woman's Hepatitis C
चंदौसी (संभल)।
विज्ञापन

बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव में संचालित प्राइवेट लैब ने पड़ोस के गांव राजा का मझोला निवासी महिला की हेपेटाइटिस-सी की जांच रिपोर्ट गलत दे दी। उपचार के बाद सीएचसी पवांसा में आई जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ। महिला के पति ने आरोपी लैब संचालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

गांव राजा का मझोला निवासी शीलेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी तबियत खराब थी। किट से जांच कराने पर हेपेटाइटिस- सी पॉजीटिव आई थी। चिकित्सक ने लैब पर उसकी व उसकी पत्नी दोनों की हेपेटाटिस-सी की जांच कराने की सलाह दी थी। बताया कि उसने व उसकी पत्नी विनीता ने 11 अप्रैल को पड़ोस के गांव स्थित लैब में जांच कराई थी। छह दिन बाद मिली जांच रिपोर्ट में उसे व उसकी पत्नी दोनों को हेपेटाइटिस-सी पॉजीटिव बताया था। इसके बाद उन्होंने पवांसा सीएचसी पर रिपोर्ट दिखाई, तो वहां से जांच रिपोर्ट के आधार पर उपचार शुरू कर दिया। आरोप है कि इस बीच लैब संचालक का दोबारा से फोन आया, तो दवाई लैब से उपलब्ध कराने की बात कही। वहां पहुंचने पर आरोपी ने दवाई की कमी बताते हुए हेपेटाइटिस की दवाई के बदले आठ हजार रुपये भी ले लिए। इसके बाद मई माह मेें सीएचसी पवांसा दवा लेने पहुंचे, तो बताया कि कुछ लोगों की गलत रिपोर्ट आई हैं। जिन्हें हेपेटाइटिस-सी नहीं है, जांच रिपोर्ट में उन्हें पॉजीटिव बता दिया गया। इसके बाद पत्नी विनीता की दोबारा जांच कराई, तो उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। आरोप है कि लैब संचालक ने गलत रिपोर्ट देकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। लगातार दवाई खाने से उनके सिर में दर्द रहने लगा। पुलिस को तहरीर देकर गलत रिपोर्ट की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed