{"_id":"6272cbe0b38225745b521fc8","slug":"private-employee-killed-partner-injured-due-to-collision-with-uncontrolled-truck-chandausi-news-mbd4269136111","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से सुपरवाइजर की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से सुपरवाइजर की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र में पाठकपुर गढ़ी बिचौला मार्ग पर खजरा गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की मौके पर कुचलने से मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हुआ। मृत युवक मेरठ जिले का निवासी था, साथ ही आनंदा डेयरी में बतौर सुपरवाइजर कार्यरत था। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टामार्टम के लिए भेज ट्रक को कब्जे में ले ली। साथ ही घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र के आकेपुर सलावा गांव निवासी अमित कुमार (28) और मेरठ के ही गंगानगर निवासी विवेक चौधरी (35) आनंदा डेयरी में सुपरवाइजर के पद पर कार्य करते हैं। वर्तमान समय में दोनों की ड्यूटी बहजोई क्षेत्र स्थित सादातबाड़ी डेयरी प्लांट पर थी। बुधवार की देर शाम दोनों दुग्ध वाहनों की निगरानी के लिए बाइक से क्षेत्र में जा रहे थे। जैसे ही बाइक खजरा गांव के मोड पर पहुंची सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे अमित के ऊपर ट्रक का अगला पहिया चढ़ गया। इससे अमित कुमार की कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विवेक चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची धनारी पुलिस घायल विवेक चौधरी को सीएचसी बहजोई में भर्ती कराया। इसके बाद अमित कुमार के शव को ट्रक के पहिये के नीचे से निकलवाकर उसे कब्जे में ले लिया। सूचना पर आनंदा डेयरी का स्टाफ भी अस्पताल पहुंच गया। परिजनों को सूचना दे दी गई। वह मेरठ से संभल के लिए चल पड़े हैं। धनारी के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हुई है जबकि दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।