{"_id":"68c1e265b181aebcf70b88c7","slug":"preparations-for-panchayat-elections-in-full-swing-kits-distributed-to-blos-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-126809-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी तेज, बीएलओ को बांटीं किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी तेज, बीएलओ को बांटीं किट
Thu, 11 Sep 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
संभल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को संभल, असमोली ब्लॉक परिसर से बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को निर्वाचन आयोग से संबंधित सामग्री किट सौंपी गईं।
तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण करना होगा। इसमें सबसे पहले 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं की पहचान कर उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ने का काम करें। यह जिम्मेदारी बेहद संवेदनशील है, क्योंकि एक भी मतदाता का नाम छूटना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए हानिकारक हो सकता है। साथ ही मृतक मतदाताओं के नाम सूची से हटाने, ऐसे लोगों के नाम काटने जो अब दूसरी जगह जाकर मतदाता कार्ड बनवा चुके हैं। सूची में दर्ज दोहरे नामों की जांच करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि केवल सही और वास्तविक प्रविष्टियां ही मतदाता सूची में रहनी चाहिए। गलत प्रविष्टियों को हर हाल में हटाया जाएगा। कहा कि यदि किसी बीएलओ द्वारा काम में लापरवाही की गई तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।