{"_id":"590f75f94f1c1bdc5585130b","slug":"pregnent-lady-dead-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाडले से बिछड़ने पर गर्भवती की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाडले से बिछड़ने पर गर्भवती की हालत बिगड़ी, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Mon, 08 May 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी में इलाज के लिए ले जाते समय महिला की मौत के बाद मायके वालों से नोकझोंक करते ससुराल वाले।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ननद ने एक मां से उसके लाडले को क्या छीना उसने जीने की आस ही छोड़ दी। गर्भवती मां की तबीयत ऐसे बिगड़ी की फिर उसे संभाला नहीं जा सका। परिजन उसे उपचार के लिए ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने इस दुनिया को छोड़ दिया। मामला कोतवाली के गेट तक पहुंचा लेकिन बाद में रिश्तेदारों ने समझा बुझाकर शांत करा दिया।
शहर के मोहल्ला सीकरी गेट निवासी महिला पुष्पा (25) पत्नी राजेंद्र मायके थाना व गांव फैजगंज बेहटा में दो दिन पहले शादी समारोह में शामिल होने गई थी। महिला की बुआ कमलेश ने बताया कि गर्भवती पुष्पा को उसका पति राजेंद्र दो दिन पूर्व ही उसे फैजगंज बेहटा ले आया था। इधर, शनिवार की शाम महिला की ननद गांव पहुंची और महिला से उसके बेटे को छीन लाई।
ननद का कहना था कि, अपने दो वर्षीय भतीजे बिना कुछ अच्छा नहीं लग रहा था। बताया जा रहा है कि, पुष्पा अपने दो वर्षीय बेटे के लिए परेशान हो गई, जिससे रात में उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उपचार के लिए चंदौसी लेकर आए।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए रविवार को मुरादाबाद लाया जा रहा था, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। इससे खफा मायके वाले कोतवाली जा रहे थे, यहां जानकारी पर ससुरालवाले भी आ गए। जहां दोनों पक्षों में कोतवाली के सामने काफी नोंकझोंक हुई, हालांकि रिश्तेदारों के समझाने-बुझाने पर पीड़ित पक्ष ने कोई कार्रवाई नहीं की।