फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   prathma bank se rupye lekar nikle bujurg ki maut

प्रथमा बैंक से रुपये लेकर बाहर निकले बुजुर्ग की मौत

Thu, 29 Dec 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Thu, 29 Dec 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग 37 हजार रुपये निकालने के लिए बैंक पहुंचा था। मात्र 4 हजार रुपये ही निकल पाए। कम रुपये निकलने का सदमा लगा था। इस सूचना पर हयातनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने बाद में किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया और शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए।
विज्ञापन


हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव धुरैटा निवासी नत्थू (65) बुधवार को बेटे हरपाल और पत्नी पार्वती के साथ सरायतरीन स्थित प्रथमा बैंक से 37 हजार रुपये निकालने के लिए आए थे। सुबह आठ बजे कतार में लग गए थे। दोपहर 12 बजे जब बैंक में पहुंचे तो बैंककर्मियों ने नत्थू सिंह को मात्र 4 हजार रुपये ही दिए। जबकि नत्थू को घर के किसी काम के लिए 37 हजार रुपये की जरूरत थी। जब चार हजार ही मिले तो वह सोच में पड़ गया।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि बैंक से निकलते समय वह गिर गया और उसकी मौत हो गई। बताया गया कि उसे हार्ट अटैक पड़ा था। बेटे और पत्नी ने नत्थू सिंह के शव को बैंक के गेट पर रख दिया। इससे हंगामा खड़ा हो गया। हंगामा होने की सूचना पर सीओ ब्रहमपाल सिंह बालियान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बेटे और पत्नी को समझा बुझाकर शांत किया और शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन बेटा हरपाल बिना किसी कार्रवाई के ही शव को घर ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed