फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   power down untimely' consumer in problem

गर्मियां शुरू होते ही शुरू हो गई बिजली की अघोषित कटौती

Thu, 26 Apr 2018 01:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Thu, 26 Apr 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
power down untimely' consumer in problem
light
गर्मियां शुरू होते ही शहर में बिजली कटौती भी शुरू हो गई है, दिन में लगातार ट्रिपिंग हो रही है। यह स्थिति सिर्फ चंदौसी की ही नहीं बल्कि पूरे जिलेभर की है। जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि विद्युत विभाग चौबीस घंटे बिजली की आपूर्ति देने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

 
गर्मी शुरू होते ही बिजली की आंख मिचौली शुरु हो जाती है। बिजली का यह हाल प्रतिवर्ष गर्मी शुरु होते होता है। लेकिन जब से प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आई, तब से लोगों को बिजली में तो राहत मिली लेकिन अब गर्मियां शुरू हुई तो शहर में अघोषित विद्यत कटौती शुरू हो गई है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में भी जबरदस्त बिजली कटौती होने लगी है। मंगलवार को टाऊन-04 से जुड़े दर्जन भर मुहल्लों की विद्युत आपूर्ति दिन भर बाधित रही। सुबह साढ़े छह बजे विद्युत आपूर्ति ठप हुई, जो शाम पांच बजे सुचारु हो सकी। रात नौ बजे विद्युत आपूर्ति फिर ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के फोन पर पहुंचने पर कर्मचारी हरकत में आए और एक घंटे बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी। सुबह प्रतिदिन विद्युत आपूर्ति आठ बजे ठप हो जाती है। जो करीब दो घंटे बाद सुचारु हो पाती है। यह ही वह समय होता है जब पानी व बिजली की अत्यधिक आवश्कता रहती है। बद्हाल विद्युत आपूति से लोगों में रोष पनपने लगा है। सरकार ने भी 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की घोषणा कर रखी है और विभाग भी 24 घंटे की विद्युत आपूर्ति का दावा कर रहा है। जब बात बदहाल विद्युत आपूर्ति के बारे में की जाती है तो अधिकारी स्थानीय स्तर पर फाल्ट होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते है। गर्मियों में ही बिजली की सबसे अधिक आवश्यकता रहती है और इन्हीं दिनों में आकर बिजली की आपूर्ति बद् से बद्तर हो जाती है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed