फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   power cut in chandausi

दिनभर ठप रही चंदौसी शहर की बिजली, पेयजल को तरसे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
power cut in chandausi
चंदौसी। शहर की विद्युत व्यवस्था बदहाल है। बुधवार को दिनभर शहर के अधिकांश मोहल्लों की बिजली गुल रही। क्योंकि अवर अभियंता हड़ताल पर रहे थे। लगातार हो रहे फाल्ट दुरुस्त नहीं किए जा सके। जिससे लोगों को दिनभर पेयजल के लिए भी तरसना पड़ा। मध्यरात्रि तक भी लगातार ट्रिपिंग जारी थी। लोग गर्मी के कारण सो भी नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

चंदौसी की विद्युत व्यवस्था जिले में सर्वाधिक खराब है। सबसे अधिक बिजली कटौती चंदौसी में की जा रही है। बुधवार को पूरे दिन में कुल मिलाकर दो से तीन घंटे की बिजली मिल पाई। सुबह सात बजे से बिजली ठप हो गई।
विज्ञापन

अवर अभियंता अपनी वेतन विसंगतियों संबंधी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। सभी मुरादाबाद में आंदोलन करने गए थे। शहर में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर ताबड़तोड़ फाल्ट हो गए। जिससे अधिकांश शहर की बिजली गुल हो गई। शहर के अधिकांश घरों में सबमर्सिबल से ही पेयजल लेने की व्यवस्था है। दिनभर बिजली गुल रहने के कारण लोगों को आसपास के हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नान, खाना बनाने तक को पानी नहीं मिल सका। भीषण गर्मी के कारण घरों में महिलाओं और बच्चों का बुरा हाल हो गया। शाम को बिजली शुरू तो कराई गई लेकिन हर पांच से दस मिनट की ट्रिपिंग शुरू हो गईं। हर दस मिनट के बाद आधा एक घंटे की कटौती का क्रम चलता रहा। जिससे लोगों को मध्यरात्रि के बाद तक परेशान रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed