{"_id":"5e0cef0d8ebc3e8801067631","slug":"pollution-in-sambhal-sambhal-news-mbd3348282104","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल-जोया मार्ग पर महमूदनगर में हवा में जहर घोल रहा धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल-जोया मार्ग पर महमूदनगर में हवा में जहर घोल रहा धुआं
विज्ञापन
संभल-जोया मार्ग पर इस तरह से कूड़ा जलाकर फैलाया जा रहा है प्रदूषण।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरी/संभल। पाबंदी और सख्ती के बावजूद सड़क किनारे लगे कूडे़ के ढेर से उठता धुआं वायु प्रदूषण को बढ़ा रहा है। साथ ही हादसों का अंदेशा बना हुआ है। उड़ते धुएं से आसपास घरों में रहने वाले लोगों की ही नहीं बल्कि मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है।
जहरीली हवा में लोग सांस लेने को विवश हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुलेआम सड़कों पर उड़ते धुएं को लेकर अधिकारी मौन हैं, जबकि खेतों में जरूरत के लिए जलती पराली आदि पर प्रशासन किसानों पर रिपोर्ट दर्ज करा रहा है। संभल-जोया मार्ग पर महमूदनगर गांव के निकट किसान इंटर कालेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर से उठ रहा धुआं हवा में जहर घोल रहा है।
इससे प्रदूषण तो बढ़ ही रहा है। हादसे का भी अंदेशा बना हुआ है। दरअसल, जिस जगह धुआं उठ रहा है वहां, वहां कुछ दिखाई नहीं पड़ता। जिससे हादसा हो सकता है। आसपास रहने वाले लोगों का जीना दूभर है। उनका कहना है कि जहरीला धुआं दम घोट रहा है। प्रशासन इसे लेकर मौन है जबकि किसान पराली या पताई जला देता है तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी जाती है।