{"_id":"5dc1c55f8ebc3e5af74db6d4","slug":"pollution-in-sambhal-sambhal-news-mbd328226880","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर का निकल रहा दम, प्रदूषण फैला रहे हम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर का निकल रहा दम, प्रदूषण फैला रहे हम
विज्ञापन
संभल में एसडीएम कार्यालय से कुछ ही दूरी पर इस तरह जलाया जा रहा है कूड़ा।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। धुंध से बढ़ी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिम्मेदार भी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं हैं। नतीजतन मुख्य मार्ग किनारे कूड़ा जलाया जा रहा है। यही हाल रहा तो एक्यूआई एनसीआर और दिल्ली के नजदीक दर्ज किया जाएगा। जिससे लोगों को सांस लेने में मुश्किल हो जाएगी। इससे गंभीर परिणाम सामने आएंगे। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने भी चिंता जताई है। साथ ही जिम्मेदारों से जवाब मांगा है। लेकिन संभल नगर पालिका ने इस चिंता को प्रदूषण की तरह ही हवा में उड़ा दिया है। इसका असर मंगलवार को संभल-मुरादाबाद मार्ग पर देखने को मिला।
हैरानी इस बात की है कि सोमवार को ही उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने नगर पालिका को नोटिस जारी कर कहा था कि नगर पालिका क्षेत्र में कहीं कूड़ा न जलाया जाए। प्रदूषण का स्तर खतरनाक होता जा रहा है।
यदि ऐसा किया गया तो कार्रवाई होगी। उप जिलाधिकारी के आदेश को अगले दिन यानी मंगलवार को ही हवा में उड़ा दिया गया। मुख्य मार्ग पर कूड़े के ढेर जलते दिखाई दिए। जिस स्थान पर यह कूड़ा जलता मिला वहां से कुछ ही दूरी पर उप जिलाधिकारी कार्यालय है। लेकिन धुआं निकलता और आग की लपटें उठती किसी को दिखाई नहीं दीं। इससे जाहिर होता है कि नगर पालिका को लोगों की चिंता नहीं है। प्रदूषण को रोकने के बजाए फैलाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
लाडम सराय में भी जलाए गए कूड़े के ढेर
संभल। नगर पालिका क्षेत्र के लाडम सराय में भी कूड़े के ढेर जलते मिले। स्थानीय लोगों की माने तो सांस घुटने लगी थी। लोगों ने किसी तरह कूड़े के नजदीक स्थलों से दूरी बनाई। लेकिन राहगीर इस प्रदूषण से बच नहीं सके।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन कूड़े के ढेर लगाए जाते हैं। बाद में जला दिया जाता है। लगातार प्रदूषण फैलाया जाता है। विरोध करने पर कार्य में बाधा डालने की धमकी दी जाती है। अचानक बढ़े प्रदूषण के स्तर के बाद लोगों को काफी परेशानी बढ़ी है।