फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   police toke to business man in sambhal

शांति और सौहार्द के लिए व्यापारियों से संवाद, बाजार खोलें, सुरक्षा मिलेगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
police toke to business man in sambhal
संभल। शांति और सौहार्द के लिए व्यापारियों के साथ जिला प्रशासन ने संवाद किया। इसमें व्यापार मंडलों के पदाधिकारी और प्रमुख व्यापारी शामिल हुए। पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा, जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह और पुलिस अधीक्षक यमुना ने संयुक्त रूप से कहा कि व्यापारी अपने अपने प्रतिष्ठान खोलें। उन्हें पूरी सुरक्षा मिलेगी। अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर कहीं प्रशासन का सहयोग चाहिए तो तत्काल कॉल करेें।
विज्ञापन

बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल संभल के अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि शुक्रवार को न्यूमतम बल प्रयोग कर पुलिस और प्रशासन ने हालात को संभाला। इसकी सराहना की जाती है। बैठक में प्रभात सरार्फ, रूपेश सरार्फ, सचिन रस्तोगी, प्रवीन वर्मा, प्रतीक अग्रवाल, शुभम गुप्ता, अतुल गुप्ता, निशिकांत तिवारी, उमाकांत, महेंद्र मदान, विनीत रैनबो, उत्कल सिंह आदि ने भाग लिया। मुस्लिम व्यापारियों में हाजी एहतेशाम, शाकिर, नवील अहमद, अशरफ अली अंसारी आदि ने भाग लिया। सभी ने भाईचारा बनाए रखने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed