फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   police sent notice to hundred person in sambhal

अतीत के विवादों से सबक लेकर 100 लोगों को पुलिस ने थमाए रेड नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
police sent notice to hundred person in sambhal
संभल। मार्च में होली और अप्रैल में पंचायत चुनाव होना है। इसलिए अतीत में हुए विवादों से पुलिस और प्रशासन ने सबक लिया है। उन गांवों को चिह्नित कर एहतियाती कार्रवाई की जा रही है जहां शांति व्यवस्था के लिए खतरा पैदा हो सकता है। इसी क्रम में 100 लोगों को अब तक रेड नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में 865 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इसमें 54 स्थान संवेदनशील हैं। सांप्रदायिक अतीत को देखते हुए एहतियाती तौर पर प्रशासन सतर्क है। अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है। होली के लिए तीन कंपनी पीएसी, 100 नए सिपाही तथा दो पुलिस क्षेत्राधिकारी संभल जनपद में आएंगे। इस बीच शांति समितियों की बैठकों के जरिए दोनों समुदायों के लोगों से संवाद का क्रम जारी है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने थाना प्रभारियों से कहा है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में होलिका दहन से जुड़ी घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में संबंधित लोगों के साथ बैठक करें। पुलिस क्षेत्राधिकारी और उप जिलाधिकारी भी अपने क्षेत्र में लोगों के साथ बैठकें कर रहे हैं। एहतियाती कार्रवाई में अब तक 2000 लोगों शांति भंग के अंदेशे में पाबंद किया गया है। वहीं 100 लोगों को रेड नोटिस थमाए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर पीस कमेटी की मीटिंग की गई है।
विज्ञापन

विवाद के अंदेशे में मंडी किशनदास सराय आठ लोगों को नोटिस
संभल। कोतवाली पुलिस को मोहल्ला मंडी किशनदास सराय में दोनों पक्षों के बीच विवाद का अंदेशा है। इसे लेकर कोतवाली पुलिस ने आठ लोगों को रेड नोटिस दिए हैं। इसमें कहा गया है कि अगर शांति व्यवस्था भंग होती है तो उसके लिए उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने कहा कि यह पुलिस की एहतियाती कार्रवाई है। इसके अलावा मोहल्ले में जहां शांति व्यवस्था को खतरा है, पुलिस निगरानी बनाए रखेगी। जो लोग शांति व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। वैसे दोनों पक्षों के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी और उप जिलाधिकारी संवाद कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed