{"_id":"5e1235c38ebc3e881043a9de","slug":"police-raid-on-xmla-home-in-sambhal-sambhal-news-mbd335281166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के पूर्व विधायक के आवास पर बदायूं पुलिस का छापा, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के पूर्व विधायक के आवास पर बदायूं पुलिस का छापा, मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। गुन्नौर के पूर्व सपा विधायक रामखिलाड़ी और उनके भाई की तलाश में बदायूं पुलिस ने उनके आवास पर दबिश दी है। हालांकि पुलिस के हाथ विधायक और उनके भाई नहीं आए। पूर्व विधायक और उनके भाई के खिलाफ बदायूं के पूर्व सीओ की ओर से एक लग्जरी कार धोखाधड़ी से बेचने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसी सिलसिले में बदायूं पुलिस ने दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं आ सका।
रविवार को दोपहर 12 बजे करीब गुन्नौर के सपा विधायक रहे राम खिलाड़ी के बबराला स्थित आवास पर बदायूं के थाना सिविल लाइन पुलिस ने दबिश दी। लेकिन घर पर विधायक और उनके भाई नहीं मिल सके। मालूम हो बदायूं के रिटायर्ड सीओ सिटी रहे वीरेंद्र यादव ने गुन्नौर विधायक पर धोखाधड़ी से टोयोटा फॉर्च्यूनर कार बेचने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित पूर्व सीओ ने तहरीर में बताया है कि उन्होंने मई 2018 को गुन्नौर के पूर्व विधायक रामखिलाड़ी यादव व उनके भाई श्रीनिवास उर्फ ढाकन से 15.70 लाख रुपये में कार खरीदी थी।
कार की खरीद के दौरान पूर्व विधायक ने कार व उसके दस्तावेज उनके आवास ऑफीसर कॉलोनी सिविल लाइंस बदायूं पहुंचाए थे। और कार ट्रांसफर कराने की बात कही थी। लेकिन बाद में कार ट्रांसफर कराने में टाल मटोल की। बाद में छानबीन की तो मालूम हुआ कि कार पर लोन हो रखा है। और दस्तावेज जो दिए गए हैं वह फर्जी हैं। जब सीओ ने कार वापस कर रुपये वापस देने के लिए कहा तो फिर कोई सुनवाई नहीं की और टाल मटोल करते रहे।
विज्ञापन
अब रिपोर्ट दर्ज हुई है तो पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में पुलिस ने दबिश दी है। लेकिन विधायक और उनके भाई पुलिस के हाथ नहीं आ सके। विधायक के आवास पर पुलिस की दबिश लगने से बबराला में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं गुन्नौर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी ने बताया कि उन्हें पुलिस के आने की कोई जानकारी नहीं है। कोतवाली में कोई आमद नहीं कराई गई।